फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाग्यहीन व्यक्ति का भाग्य बदलकर रख देते हैं शनिदेव, इन तीन राशियों पर रहते हैं मेहरबान

Sun, 28 Jun 2020 10:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Jun 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
these zodiac signs are shani favourite rashi and lucky sign
shani dev

शनिदेव जितना व्यक्ति को कष्ट देते हैं उतना ही मालामाल और सुखी भी बना देते हैं। शनि की अशुभ छाया पड़ने मात्र से ही व्यक्ति के सारे बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं उसे तरह-तरह के कष्ट और बीमारियां घेरने लगती हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा तभी होता है जब व्यक्ति की कुंडली में शनि अशुभ भाव में आकर बैठे हों या फिर जातक के कुछ बुरे कर्मों का परिणाम हो सकता है। वहीं शनि की शुभ छाया पड़ने मात्र से ही व्यक्ति के द्वारा थोड़े प्रयास करने से ही उन्हें हर कार्य में सफलता और तरक्की मिलने लगती है।



शुक्र हुए मार्गी, किसके जीवन में लाएंगे खुशियां और ऐशो आराम, राशिनुसार जानें प्रभाव

these zodiac signs are shani favourite rashi and lucky sign
shanidev

शनि को सभी नौ ग्रहों में न्यायाधिपति का दर्जा प्राप्त हुआ है। यानी शनि व्यक्ति के कर्मों के आधार पर फल देते हैं। माना जाता है कि अच्छे काम करने वालों को शनि अच्छा फल और बुरा काम करने वालों को बुरा फल प्रदान करते हैं। अगर किसी की कुंडली में शनि अशुभ भाव में बैठे हों लेकिन उस व्यक्ति के कर्म अच्छे हों तो इस स्थिति में भी शनि की अशुभ छाया नहीं पड़ती है। 12 राशियों में तीन राशियां ऐसी होती है जिन पर शनि देव की कृपा जीवनभर बनी रहती है। इसका कारण इस राशि के जातक हमेशा मेहनत और अच्छे कर्म करने पर विश्वास रखते हैं। इसी कारण से हमेशा शनिदेव का आशीर्वाद मिलता रहता है। आइए जानते हैं आखिरकार वो कौन सी हैं तीन राशियां जिस पर शनिदेव की हमेशा रहती है शुभ छाया।

30 जून को वक्री गुरु धनु राशि में कर रहे हैं वापसी, इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

these zodiac signs are shani favourite rashi and lucky sign
राशि

तुला राशि
राशिक्रम में तुला राशि सातवें क्रम की राशि है। तुला राशि शनिदेव की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के स्वामी शुक्रदेव है। इस राशि के जातक कर्मठ और ईमानदार होते हैं। ये काफी प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इस राशि पर शनि हमेशा प्रसन्न रहते हैं। कर्मठ स्वभाव के कारण शनिदेव इन पर विशेष कृपा बरसाते हैं। शनि की कृपा होने के कारण इनका भाग्य हमेशा साथ देता है। वहीं इस राशि का स्वामी शुक्र होने के कारण इनका जीवन सुख-सम्पन्नता और विलासितापूर्वक बीतता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को शनि देव की पूजा अवश्य करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
these zodiac signs are shani favourite rashi and lucky sign
राशि

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों पर भी शनिदेव की शुभ छाया हमेशा उनके साथ रहती है। इस राशि के स्वामी भी शनि देव है। इस कारण से भी शनि इस राशि पर हमेशा शुभ रहते हैं। इस राशि के जातकों का व्यक्तित्व भी गरीबों और असहायों की मदद करना होता है। इस वजह से शनिदेव इस राशि पर प्रसन्न होते हैं और जीवन को हमेशा कष्टविहीन बनाने में जातक की मदद करते हैं। इस राशि के जातक काफी धनवान और मान-सम्मान को प्राप्त करने वाले होते हैं।

विज्ञापन
these zodiac signs are shani favourite rashi and lucky sign
राशि

मकर 
शनि देव दो राशियों के स्वामी होते हैं एक कुंभ राशि और दूसरी मकर राशि। इस राशि के जातक पर भी शनि देव की कृपा बरसती है। जिस कारण से जीवन के हर तरह सुख को प्राप्त करते हैं। मकर राशि के जातक बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। इनका कोई भी कार्य किसी बाधा के बिना पूरा हो जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed