Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   Hast Rekha Shastra money line on palm hath ki rekha se dhan yog

हस्तरेखा शास्त्र: क्या आपकी हथेली पर भी है ये रेखा? जानें धन से जुड़ा संकेत

Tue, 17 Nov 2026 08:53 PM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 17 Nov 2026 08:53 PM IST
सार

Hast Rekha Shastra: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर बनी कुछ रेखाएं व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और धन से जुड़े योगों का संकेत देती हैं। मान्यता है कि धन रेखा से आय, आर्थिक स्थिरता और समृद्धि के बारे में जानकारी मिलती है। 

विज्ञापन
Hast Rekha Shastra money line on palm hath ki rekha se dhan yog
हस्तरेखा शास्त्र - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Hath Ki Rekha Se Dhan Yog: आर्थिक समृद्धि पाने के लिए लोग कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार अच्छी कमाई के बावजूद बचत करना मुश्किल हो जाता है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखने के बाद भी पैसा हाथ में नहीं टिकता। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इसके पीछे हथेली की कुछ रेखाओं को भी एक कारण माना जाता है। मान्यता है कि हथेली में बनी धन रेखा व्यक्ति की आय और आर्थिक स्थिति से जुड़े संकेत देती है। यदि यह रेखा टूटी या कटी हुई हो, तो इसे धन के आगमन में रुकावट और बढ़ते खर्चों से जोड़कर देखा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में इसे दरिद्र योग का संकेत भी माना गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

विज्ञापन




हथेली की ये रेखाएं बताती हैं आर्थिक स्थिति का हाल



धन रेखा

जब आप अपनी हथेली को देखें तो अनामिका (रिंग फिंगर) या सूर्य पर्वत के नीचे से शुरू होकर हृदय रेखा को काटती हुई मस्तिष्क रेखा तक जाने वाली रेखा को धन रेखा कहा जाता है। यह रेखा व्यक्ति को धन, पद, प्रतिष्ठा, यश और निवेश में लाभ दिलाने वाली मानी जाती है।

विज्ञापन

 



धन हानि का संकेत देने वाली रेखा

किसी व्यक्ति की धन रेखा मोटी, गाढ़ी या असमान है तो यह संकेत देती है कि व्यक्ति भले ही कितना धन कमाए, लेकिन धन टिकेगा नहीं। साथ ही यदि यह रेखा बीच-बीच में टूटती है, तो इसका अर्थ है कि धन आने के बावजूद किसी न किसी कारण से खर्च हो जाएगा। ऐसे लोंगो का निवेश या व्यापार में नुकसान होने की संभावना के साथ सेहत या अन्य कारणों से जमा धन भी खर्च हो जाता है। इसलिए ऐसी स्थिति में जल्दबाजी से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन




धन रेखा को कोई अन्य रेखा काटे 

यदि हथेली में धन रेखा को कोई अन्य रेखा काट रही हो, तो यह चेतावनी का संकेत है। इसका अर्थ है कि जिस उम्र में वह रेखा कट रही है, उस समय व्यक्ति के धन का नुकसान या अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। धीरे-धीरे सारी बचत खर्च हो सकती है, इसलिए ऐसे लोगों को निवेश या उधारी से बचना चाहिए।




जब कई रेखाएं कटी हुई हो

अगर हथेली में सूर्य रेखा कटी हुई हो, धन रेखा टूटी हुई हो और शनि रेखा दो भागों में विभाजित हो, तो यह जीवन में आर्थिक संघर्ष और परेशानियों का संकेत देता है। ऐसी स्थिति में पैतृक संपत्ति या संचित धन का नुकसान भी हो सकता है।






डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed