शुक्र ग्रह 25 जून को दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था समाप्त करके मार्गी हो हैं। जनमानस के लिए यह बहुत अच्छा संकेत है क्योंकि अकेले शुक्र ही ऐसे ग्रह हैं जो प्राणियों के जीवन को सर्वाधिक प्रभावित करते हैं। फलित ज्योतिष में शुक्र संतान सुख, विलिसिता, मकान-वाहन का सुख, तेज, सौंदर्य, दांपत्य, प्रेम सम्बन्ध, सुगंधित वस्तुओं, गुप्तरोगों, ब्रह्मचर्य एवं उत्तम चरित्र आदि के कारक हैं इसीलिए इनके मार्गी होने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव पड़ेगा। बृषभ एवं तुला राशि के स्वामी शुक्र कन्या राशि में नीचराशिगत एवं मीन राशि में उच्चराशिगत माने गए हैं। इनकी मार्गी अवस्था का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
शुक्र हुए मार्गी, किसके जीवन में लाएंगे खुशियां और ऐशो आराम, राशिनुसार जानें प्रभाव
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 25 Jun 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन