फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशियों की लड़कियों में होती हैं बेस्ट मदर बनने की हर खूबी

Thu, 30 Jul 2020 12:27 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 30 Jul 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
These zodiac girls have the potential to become the best mother

हर मां अपने बच्चे से बहुत प्यार करती है और अपने बच्चे को हर सीख देने की कोशिश करती है। बच्चे के लिए उसकी मां दुनिया की सबसे बेस्ट मां होती है। वहीं हर मां भी बच्चे के जन्म से लेकर अपना पूरा जीवन बच्चे के लिए ही समर्पित कर देती है, लेकिन ज्योतिष के आधार पर कुछ राशियों की लड़कियां बच्चे का लालन-पालन करने के मामले में बेस्ट मदर होती हैं। तो आज हम जानेंगे कि कौन सी राशि की मां मानी जाती हैं ‘बेस्ट मदर’।

These zodiac girls have the potential to become the best mother
कर्क राशि

कर्क राशि चंद्रमा की स्वामित्व वाली राशि है। इस राशि के मां अपने बच्चे को लेकर सबसे भावुक और कोमल हृदय वाली मां होती है। इस राशि की मां के लिए उसका सबसे उपर उसका बच्चा और उसकी खुशियां होती हैं। कर्क राशि की मां हमेशा अपने बच्चे को पास होने का एहसास दिलाती है। वह बच्चे की देखरेख करने के साथ हर परिस्थिति में अपने बच्चे का साथ देती है, हर छोटी से छोटी बात में भी अपने बच्चे किसी का भी सामना करने को तैयार रहती है। 

These zodiac girls have the potential to become the best mother
कन्या राशि

कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। ये व्यक्ति की बुद्धि और वाकपटुता के कारक होते हैं, इसलिए इस राशि की मां बहुत ज्यादा क्रिएटिव और स्मार्ट मानी जाती हैं। वे अपने बच्चे को स्कूल की हर एक्टीविटी में आगे रखना चाहती हैं, और अपने बच्चे को ऐसे तैयार करती है जो मल्टी टास्क कर सके। इस राशि की मां अपने बच्चे की जिंदगी में अनुशासन बना कर रखती हैं, क्योंकि उनका मानना होता है कि  जिंदगी में कुछ भी हासिल करने के लिए अनुशासित होना जरूरी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These zodiac girls have the potential to become the best mother
मिथुन राशि

मिथुन राशि बच्चों के साथ बहुत घुल मिल कर दोस्तों की तरह व्यवहार करती हैं। वे अपने बच्चे का पालन इस तरह इस तरह से करती हैं कि वह अपनी जिंदगी के फैसले खुद बेहतर तरीके से लेने में सक्षम बन सकें। वह अपने बच्चों को इस तरह से पालती हैं कि वह किसी पर निर्भर न रहें इसलिए वे बच्चे को जिंदगी के अनुभव स्वयं ही लेने देती हैं। इसी दोस्ताना व्यवहार के कारण अपने बच्चों के दोस्तों के बीच ‘कूल मॉम’ होती हैं। इससे इनके बच्चे इनके साथ बहुत सहज महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
These zodiac girls have the potential to become the best mother
मीन राशि

मीन राशि के स्वामी गुरु होते हैं। इस राशि की लड़किया सरल और भावुक होती हैं। ये खुद सपने देखती हैं और उसे पूरा करने का दम रखती हैं। ये अपने बच्चे को भी जीवन में यही सीख देती है कि कोई भी सपना देखकर उसे पूरा किया जा सकता है। ये अपने बच्चे को सीखाती हैं कि कुछ बनने से पहले जुरुरी होता है एक अच्छा इंसान बनना। अपनी मॉम की तरह ही बच्चा भी प्रकृति को प्रेम करने वाला, भावनात्मक स्वभाव का होता है। इस राशि की मां अपने बच्चे को संस्कारी और गुणवान बनाती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed