फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्ते बनाते-बिगाड़ते हैं ग्रह, जानें क्या है ग्रहों का रिश्तों से कनेक्शन

Thu, 30 Jul 2020 12:02 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 30 Jul 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
planets are responsible for relationships in our life
ग्रह और उनका रिश्तों से कनेक्शन - फोटो : Pixabay

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि ग्रहों का संबंध हमारे प्रत्यक्ष जीवन से जुड़ा है। ये ग्रह हमारे निजी और सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़े हुए हैं। जैसे सूर्य ग्रह का संबंध पिता से है तो वहीं चंद्रमा माता का कारक होता है। मंगल छोटे भाई-बहनों को दर्शाता है। ऐसे अन्य ग्रहों का भी संबंध हमारे किसी न किसी रिश्ते से जुड़ा है। आइए जानते हैं ग्रह और इनका हमारे जीवन में रिश्तों से क्या कनेक्शन है। 

planets are responsible for relationships in our life
सूर्य ग्रह नक्षत्र - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्य का रिश्तों से कनेक्शन
सूर्य सीधे तौर पर पिता के साथ हमारे रिश्ते से जुड़ा है। अगर कोई व्यक्ति अपने पिता का सम्मान नहीं करता, बात बात पर उनके साथ तकरार करता है और वैचारिक भिन्नता को अपने व्यवहार में लाकर उनके साथ अपने रिश्ते खराब कर लेता है, तो सीधे तौर पर वह अपने सूर्य को कमजोर करता है। कुंडली में सूर्य की स्थिति देखकर जातक के पिता के व्यक्तित्व को भी जाना जा सकता है। हो सकता है कि पिता सख्त हों, गुस्से वाले हों या फिर उनका व्यवहार रुखा हो। ऐसे में बेटा या बेटी अगर उन्हें सम्मान नहीं देता, खुद को उनसे दूर कर लेता है या अपमानित करता है तो वह खुद ब खुद अपना सूर्य खराब कर रहा होता है। 

इससे वह कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकता है, तरक्की नहीं कर सकता, हर वक्त तनाव में रह सकता है या फिर आर्थिक परेशानियों का शिकार रहता है। अक्सर लोग ज्योतिषियों के पास इन्हीं समस्याओं को लेकर जाते हैं। सूर्य को खुश करने के कई उपाय भी करते हैं, कोई सूर्य को जल चढ़ाता है तो कोई तांबे के बरतन में पानी पीता है तो कोई तांबे के कड़े पहनता है। लेकिन ये सारे उपाय तब तक असर नहीं डालते जब तक उसके रिश्ते अपने पिता से मधुर नहीं होते या जब तक वह अपने पिता का आदर नहीं करता।

planets are responsible for relationships in our life
चंद्रमा - फोटो : Pixabay

रिश्तों पर चंद्रमा का प्रभाव
ठीक ऐसी ही स्थिति चंद्रमा के साथ है। यहां पिता की जगह मां के साथ रिश्ते खराब होने से चंद्रमा खराब असर डालता है। यह बेहद स्वाभाविक सा तथ्य है कि जिस मां ने आपको जन्म दिया, तमाम मुश्किलें उठाकर आपको बड़ा किया, उस मां के साथ दुर्व्यवहार करने, उन्हें अपमानित करने से आपका चंद्रमा नाराज होगा जिससे आप मानसिक बीमारियों के शिकार होते हैं, आपकी तरक्की रुक जाती है और आर्थिक परेशानियों से घिर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
planets are responsible for relationships in our life
मंगल ग्रह - फोटो : सोशल मीडिया

मंगल ग्रह का परिवार से नाता
इसी तरह हर रिश्ते का रिश्ता किसी न किसी ग्रह से होता है। मंगल की वजह से आपके रिश्ते ससुराल वालों के साथ और चाचा, चाची, ताऊ और दूसरे रिश्तेदारों से अच्छे या बुरे होते हैं। मंगल आपके छोटे भाई बहन और उनसे बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी बताता है। अच्छा मंगल आपकी मित्र मंडली से भी आपके रिश्ते मजबूत करता है जिसमें युवा मित्रों और सहयोगियों की संख्या ज्यादा होती है।

विज्ञापन
planets are responsible for relationships in our life
बुध ग्रह - फोटो : social media

बुध, गुरु और शुक्र का रिश्तों से कनेक्शन
बुध की बदौलत भाई-बहन, मामा, मामी और यहां तक कि आपके विरोधियों से भी रिश्ते बन-बिगड़ सकते हैं। गुरु यानी बृहस्पति और शुक्र आपके रिश्ते अपने जीवनसाथी और दोस्तों के साथ बेहतर बनाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed