फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2023: कल लगने जा रहा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इस दौरान न करें ये काम वरना हो सकती है परेशानी

Fri, 13 Oct 2023 04:43 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 13 Oct 2023 04:43 PM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Not Do These Work During Last Solar Eclipse 2023
सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला

Last Surya Grahan 2023: 14 अक्तूबर 2023 को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके पहले इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था। यह ग्रहण सुबह 7 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक रहा था। अब 14 अक्तूबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। सूर्य ग्रहण में 12 घंटे पहले से ही सुतक काल लग जाता है, इसलिए इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल सुबह 8 बजकर 34 मिनट से शुरू हो जाएगा। वैसे तो साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन फिर भी सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्य करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय और किन कार्यों से बचना चाहिए... 



Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं

Surya Grahan 2023 Not Do These Work During Last Solar Eclipse 2023
सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : अमर उजाला
सूर्य ग्रहण के दौरान न करें भोजन

शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने से बतना चाहिए। साथ ही इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें। 

Surya Grahan 2023 Not Do These Work During Last Solar Eclipse 2023
सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
न करें किसी नए काम की शुरुआत 

ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी शुभ नहीं माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Not Do These Work During Last Solar Eclipse 2023
सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : iStock
गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

ग्रहण काल के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें और न ही इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से बच्चे पर बुरा असर पड़ता है।

Surya Grahan 2023: इन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, रहें सावधान

विज्ञापन
Surya Grahan 2023 Not Do These Work During Last Solar Eclipse 2023
सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम - फोटो : istock
ग्रहण के दौरान इन चीजों से भी बचें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जह ग्रहण लगता है तो उस समय सोना नहीं चाहिए। साथ ही सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है। इसके अलावा ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed