Surya Grahan 2023: 14 अक्तूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इसके पहले 20 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था। सूर्य ग्रहण एक ऐसी घटना है, जिसका विज्ञान से लेकर धर्म और ज्योतिष में भी बहुत ज्यादा महत्व होता है। धार्मिक शास्त्र में सूर्य ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान सूर्य ग्रसित हो जाता है। सूर्य के ग्रसित होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है, जिसका प्रभाव हर राशि के जातकों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है तो वहीं कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि साल का दूसरा सूर्य ग्रहण किन राशि के जातकों के लिए अशुभ साबित होगा-
Surya Grahan 2023: इन राशि के लोगों के लिए शुभ नहीं है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, रहें सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए अशुभ रहने वाला है। इन राशि के लोगों के जीवन में एक साथ कई समस्याएं आ सकती हैं। जीवन में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इस दौरान आपको आपकी मेहनत का सही परिणाम नहीं मिलेगा।
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण सिंह राशि के लोगों के लिए भी सही साबित नहीं होगा। आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आपको कोई ऐसी खबर भी मिल सकती है, जो आपके लिए शुभ नहीं होगी। इस ग्रहण के अशुभ प्रभाव के कारण सिंह राशि के लोग मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और आपके मान-सम्मान को भी ठेस पहुंच सकती है।
सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव कन्या राशि के जातकों भी झेलना पड़ सकता है। इस दौरान कन्या राशि वालों को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसका आपकी कार्यक्षमता पर भी गलत प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंधों में दरार आ सकती है।
Chhath Puja 2023: इस साल कब है छठ पूजा? जानें नहाय-खाय, खरना सहित अन्य सभी तारीखें
सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव तुला राशि के जातकों को भी देखने को मिलेगा। आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। इस दौरान किसी के साथ आपका वाद-विवाद बढ़ सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान तुला राशि के जातकों को अपनी वाणी पर काबू रखना चाहिए। आपके बेकार के खर्च बढ़ेंगे, इसलिए आपको बजट बनाकर चलने की सलाह दी जाती है।