फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखाई देगा या नहीं

Fri, 13 Oct 2023 10:59 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 13 Oct 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 last and Second Solar Eclips Date Time Sutak Kaal And Surya Grahan Place
Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : iStock

Surya Grahan 2023: शारदीय नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 14 अक्तूबर को साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। विज्ञान की नजर में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। कहा जाता है कि अमावस्या के दिन चंद्रमा जब सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है तब सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है। यूं तो सूर्य ग्रहण एक खगौलीय घटना है, लेकिन हिंदू धर्म में इसका काफी महत्व है। धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण की घटना का जिम्मेदार राहु-केतु को माना जाता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहण का प्रभाव ग्रह-नक्षत्र और सभी राशियों पर पड़ता है। ऐसे में चलिए जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण के बारे में सबकुछ... 



Pitru Paksha 2023: श्राद्ध करने से प्रसन्न होते हैं पूर्वज, घर की नकारात्मकता भी होती है दूर

Surya Grahan 2023 last and Second Solar Eclips Date Time Sutak Kaal And Surya Grahan Place
Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
कब लगेगा साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण?

साल 2023 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर को लगने जा रहा है। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 14 अक्तूबर की रात 08 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा जो 2 बजकर 24 मिनट तक चलेगा। यह ग्रहण अश्विन मास की अमावस्या तिथि के दिन लगने वाला है।

Surya Grahan 2023 last and Second Solar Eclips Date Time Sutak Kaal And Surya Grahan Place
Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : iStock
कहां-कहां दिखाई देगा साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण को उत्तरी अमेरिका, कनाडा, आइलैंड, अर्जेटीना, क्यूबा, पेरु, उरुग्वे और ब्राजील में देखा जा सकेगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखाई देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Grahan 2023 last and Second Solar Eclips Date Time Sutak Kaal And Surya Grahan Place
Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : अमर उजाला
आखिरी सूर्य ग्रहण का सूतक काल

जब भी सूर्यग्रहण लगता है तो उससे ठीक 12 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है। फिर ग्रहण खत्म होने के बाद सूतक काल भी समाप्त हो जाता है। ऐसे में 14 अक्तूबर को सूर्य ग्रहाण वाले दिन सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर ही सूतक काल लग जाएगा। 

Chhath Puja 2023: इस साल कब है छठ पूजा? जानें नहाय-खाय, खरना सहित अन्य सभी तारीखें

विज्ञापन
Surya Grahan 2023 last and Second Solar Eclips Date Time Sutak Kaal And Surya Grahan Place
Surya Grahan 2023: नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण - फोटो : istock
शुभ नहीं माना जाता है सूतक काल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है। सूतक काल के दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसे में सूतक काल के समय पूजा पाठ न करें और न ही भगवान को स्पर्श करें। सूतक काल के समय सभी मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed