फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिंह राशिफल 2018: नए साल में आय के लिए बेहतरीन मौके मिलेंगे, विदेश यात्रा का योग

Sun, 24 Dec 2017 02:32 PM IST
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य
पं जयगोविंद शास्त्री, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य Updated Sun, 24 Dec 2017 02:32 PM IST
विज्ञापन
 yearly leo horoscope 2018

सितारों की चाल कहती है कि सिंह राशि के जातक इस साल सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। वजह भी है, क्‍योंकि वर्ष के आरंभ से ही ग्रह-गोचर आपकी सफलता और धनागमन के नए-नए स्रोत पैदा करेगा। आपको अपनी जिंदगी को नए मुकाम पर ले जाने के लिए कई अच्छे मौके मिलेंगे।



पढ़ें- साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान


 
 yearly leo horoscope 2018
स‌िंह राश‌ि

राशि स्वामी सूर्यदेव त्रिकोण में बैठकर त्रिग्रही योग बनाए हुए हैं, जिसके फलस्वरूप शिक्षा-प्रतियोगिता में कामयाबी और संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। यही योग आपके लिए पद एवं गरिमा की वृद्धि भी कराएगा, किंतु प्रेम-संबंधों के मामलों में यह योग उतना अच्छा नहीं है। हालांकि मंगल एवं गुरु की सप्तम, नवम एवं एकादश भाव पर दृष्टि संबंध क्रमशः विवाह के योग, सुखद दांपत्य जीवन, धार्मिक कार्यों, भाग्य वृद्धि और आय के लिए बेहतरीन रहने वाला है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
 

 yearly leo horoscope 2018
zodiac sign

आर्थिक मामले में भी मजबूती आएगी। इस साल आय के कुछ नए स्रोत बनेंगे। साथ ही आपको बिजनेस में कुछ अप्रत्याशित परिणाम मिलेंंगे। व्यापारिक वर्ग के लिए वर्षपर्यंत असीमित सफलताओं के योग हैं, इसलिए अपने स्थिर विवेक, कुशल रणनीति और ऊर्जा शक्ति का भरपूर उपयोग करें। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
 yearly leo horoscope 2018

पढ़ने वालों छात्रों के लिए साल बेहतरीन रहेगा, किंतु उन्हें पढ़ाई अथवा प्रतियोगिता की पूर्ण तैयारी करनी पड़ेगी, तभी आशा अनुरूप कामयाबी मिल सकती है। इस तरह साल 2018 में आपकी कामयाबी का ग्राफ 80 प्रतिशत रहेगा। राशि स्वामी सूर्यदेव त्रिकोण में बैठकर त्रिग्रही योग बनाए हुए हैं। यह योग अगस्त-सितंबर के महीने में नए कार्य-व्यापार की लाभोन्नति के अनेक अवसर लाएगा। इस अवधि में आपकी सभी योजनाएं फलीभूत होंगी आैर आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सफल रहेंगे। परिणामस्वरूप आपकी बढ़ती प्रतिष्ठा आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगी

विज्ञापन
 yearly leo horoscope 2018

साल के उपाय
सूर्य देव को जल चढ़ाएं। सूर्य देव की आराधना करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ-साथ पापों से मुक्ति मिलती है | आपके लिए यह साल सुखद रहे, इसलिए सूर्य देव की पूजा करें। सूर्य आराधना एवं इनका शीघ्र फलदायी मंत्र ‘ ऊं नमो खखोल्काय’ का जप करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। सूर्य देव को जल चढ़ाने से भी सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed