Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal 24 November 2026 know today horoscope for all 12 zodiac

आज का राशिफल: इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे भाग्य के सितारे, हर काम में मिलेगी सफलता

Tue, 24 Nov 2026 06:11 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 24 Nov 2026 06:11 AM IST
सार

Aaj Ka Rashifal: जानिए आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें नौकरी, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 24 November 2026 know today horoscope for all 12 zodiac
aaj ka rashifal - फोटो : अमर उजाला AI

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, किसी व्यक्ति की मीठी बातों में आने से आपको बचना होगा।

वृषभ राशि
दिन आपके लिए खास रहने वाला है। दान-पुण्य और दूसरों की मदद करने से मन को शांति मिलेगी। आज आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं और अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। हालांकि, पारिवारिक बातें दूसरों के साथ साझा करने से बचें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
विज्ञापन


मिथुन राशि
आज आपको नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। किसी जरूरी काम को पूरा करने की दिशा में उठाया गया कदम सफल हो सकता है। आर्थिक लाभ के साथ परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनाने के लिए उनकी बातों को समझने का प्रयास करें
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
आज तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण मामले में मां की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कामकाज में भी आपका प्रभाव बना रहेगा। दिन अच्छा रहेगा और आपके प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं।

सिंह राशि
आज धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दिन खास हो सकता है, लेकिन साझेदारी और पैसों से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है। जमीन या संपत्ति खरीदने की सोच रहे लोगों को कोई नया अवसर मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और नई योजनाओं में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, अपनी निजी योजनाएं दूसरों से साझा करने से बचें।

तुला राशि
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। पुराने विवाद सुलझने से राहत मिलेगी और अटके हुए काम गति पकड़ सकते हैं। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है।

वृश्चिक राशि
आज घर की सजावट या खरीदारी को लेकर योजना बना सकते हैं।  किसी पुराने संपर्क से भी फायदा मिल सकता है। आपके कई काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य की तैयारियां भी शुरू हो सकती हैं।

धनु राशि
आज आपका उत्साह और सकारात्मकता बढ़ेगी। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा, जिससे काम करने का मन बना रहेगा। हालांकि, कार्यक्षेत्र में बेवजह के विवादों से दूर रहें और किसी भी मामले में सावधानी बरतें। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। 

मकर राशि
आज मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा और पुरानी गलतियों से सीखने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और पार्टनर के साथ आपसी नजदीकियां बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि
आज अचानक खर्च बढ़ने से आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर जल्द भरोसा करने से बचें। सोच-समझकर फैसले लेने और धैर्य बनाए रखने से कई परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।

मीन राशि
आज कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed