भले ही वर्षपर्यंत शनि की ढैय्या और साल के आरंभ में शुक्र व सूर्य के साथ शनि की युति आपको पारिवारिक कलह तथा मानसिक पीड़ा दे, मगर साथ ही इस साल आप कई सारे सकारात्मक बदलावों को महसूस भी करेंगे। आर्थिक या पारिवारिक स्तर पर उतार-चढ़ाव तो आएंगे, परंतु गुरु और शुक्र के राशि परिवर्तन के फलस्वरूप आप अपनी कार्यक्षमता एवं बौद्धिक कुशलता से उन प्रकट विषम परिस्थितियों पर भी नियंत्रण पा लेंगे। लोग आपकी वाणी कुशलता और लिए गए निर्णयों की सराहना करेंगे। हालांकि परिवार में बड़ों से वैचारिक मत भिन्नता हो सकती है। इसके बावजूद परिवार से सहयोग मिलता रहेगा।
कन्या राशिफल 2018: शनि की चाल से पूरे साल मानसिक पीड़ा रहेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी वर्ग के लिए साल बेहतरीन रहने वाला है, क्योंकि अन्य ग्रहों का शुभ योग आपके लिए अनेक प्रकार के लाभ और रुके हुए धन का माध्यम बनेगा। इस दौरान आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए रिश्ते भी बनेंगे। ये रिश्ते भविष्य में आपके लिए काफी मददगार साबित होंगे। नए व्यापार और काम के सिलसिले में की गई यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर आर्थिक दृष्टि से यह साल आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है।
वैसे यह साल विद्यार्थी वर्ग को कठिन चुनौतियों का सामना करवाएगा। विशेष सलाह यह है कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। पढ़ाई में मेहनत करें। सितंबर से ग्रह-गोचर में आने वाला बड़ा परिवर्तन हर प्रकार से आपकी कामयाबियों में वृद्धि करेगा। इस अवधि के मध्य कठिन परिश्रम करें, तो किसी भी तरह की शिक्षा-प्रतियोगिता में आशानुरूप परिणाम मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा।
करियर की दृष्टि से बैंकिंग सेक्टर्स, बीमा, एकाउंटेंसी, आईटी, शिक्षण, वकालत, प्रशासनिक क्षेत्र आपके लिए बेहतर रहेंगे। इस तरह उतार-चढ़ाव के दौर से होता हुआ यह वर्ष आपको 70 प्रतिशत लाभ प्राप्त कराएगा। मगर इन सबके बीच सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। ग्रह-गोचर लीवर, शुगर, माइग्रेन एवं रीढ़ की हड्डी संबंधी बीमारी की ओर संकेत कर रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की सलाह है।
साल के उपाय
मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस साल ग्रहों के बुरे प्रभाव से बचने और भाग्योदय के लिए ये उपाय करें, तो लाभ मिलेगा जैसे, वर्षपर्यंत मां लक्ष्मी की आराधना करना। साथ ही शनि स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभदायी रहेगा। ऐसा करके आप साल को सुखद बना सकते हैं। इसके अलावा जरूरतमंदों की मदद भी करें।