फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेष राशिफल 2018: साल 2018 कामयाबियों से भरा रहेगा, सुखद समाचार मिलेगा

Tue, 02 Jan 2018 02:23 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
टीम डिजिटल, अमर उजाला Updated Tue, 02 Jan 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
 yearly aries horoscope 2018

साल 2017 की खट्ठी-मीठी बातों को पीछे छोड़ दें, तो यह वर्ष आपके लिए अभूतपूर्व कामयाबियों वाला रहेगा, क्योंकि वर्ष के आरंभ से ही राशि स्वामी मंगल और भाग्य भाव के स्वामी बृहस्पति कुंडली में एक साथ सप्तम भाव  में केंद्रगत हो रहे हैं। इस युति का असर आपके दांपत्य जीवन और कार्य-व्यापार पर सकारात्मक  होगा। वहीं शनिदेव का आपके भाग्य भाव में बैठकर लाभ और पराक्रम भाव पर दृष्टि डालना भी आपके लिए शुभ रहेगा।



पढ़ें-साल 2018 में शनि इन 8 राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान, 4 को करेंगे परेशान


 
 yearly aries horoscope 2018
राश‌िचक्र

यह योग व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक सिद्ध होगा, लेकिन पंचम भाव पर दृष्टि पड़ने के कारण विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। जहां तक बात करियर की है, तो व्यापार, पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग, शिक्षण एवं मेडिकल के क्षेत्र में अपनी किस्‍मत आजमाएं।

 yearly aries horoscope 2018

शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए साल 2018 शुभ है। अगर आप विवाह योग्य हैं, तो शादी की बात चल सकती है या कहीं रिश्ता पक्का हो सकता है। हालांकि राहू का कर्क राशि का गोचर मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह से क्षुब्ध रखेगा, इसलिए पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान दें। अक्तूबर माह से गुरु का अष्टमभाव का गोचर कामयाबियों में कमी ला सकता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
 yearly aries horoscope 2018

अप्रैल और मई के माह में शुभ ग्रह-गोचर का पूर्ण फल आपको मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप कई अप्रत्याशित सुखद समाचार आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे। इन सब योगों के फलस्वरूप आपकी सफलता का ग्राफ 70 प्रतिशत रहेगा। लेकिन इस खुशी में सेहत को नजरअंदाज न करें। यह साल आपको हृदयाघात, गैस, मधुमेह और खून से संबंधित समस्याआें से बचने की विशेष सलाह दे रहा है।


 
विज्ञापन
 yearly aries horoscope 2018
साल के उपाय
फलदार वृक्ष लगाएं वर्षपर्यंत कालभैरवाष्टक अथवा शनि-स्तोत्र का पाठ करना, आपके लिए विशेष लाभदायी रहेगा। दूध और मिश्री के मिश्रण से रुद्राभिषेक करें, कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। फलदार वृक्ष लगाने, अन्नदान एवं कन्यादान में मदद करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed