साल 2017 की खट्ठी-मीठी बातों को पीछे छोड़ दें, तो यह वर्ष आपके लिए अभूतपूर्व कामयाबियों वाला रहेगा, क्योंकि वर्ष के आरंभ से ही राशि स्वामी मंगल और भाग्य भाव के स्वामी बृहस्पति कुंडली में एक साथ सप्तम भाव में केंद्रगत हो रहे हैं। इस युति का असर आपके दांपत्य जीवन और कार्य-व्यापार पर सकारात्मक होगा। वहीं शनिदेव का आपके भाग्य भाव में बैठकर लाभ और पराक्रम भाव पर दृष्टि डालना भी आपके लिए शुभ रहेगा।
मेष राशिफल 2018: साल 2018 कामयाबियों से भरा रहेगा, सुखद समाचार मिलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह योग व्यापारी वर्ग के लिए लाभदायक सिद्ध होगा, लेकिन पंचम भाव पर दृष्टि पड़ने के कारण विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे अंक पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। जहां तक बात करियर की है, तो व्यापार, पुलिस, सेना, इंजीनियरिंग, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग, शिक्षण एवं मेडिकल के क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाएं।
शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए साल 2018 शुभ है। अगर आप विवाह योग्य हैं, तो शादी की बात चल सकती है या कहीं रिश्ता पक्का हो सकता है। हालांकि राहू का कर्क राशि का गोचर मानसिक अशांति और पारिवारिक कलह से क्षुब्ध रखेगा, इसलिए पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान दें। अक्तूबर माह से गुरु का अष्टमभाव का गोचर कामयाबियों में कमी ला सकता है।
अप्रैल और मई के माह में शुभ ग्रह-गोचर का पूर्ण फल आपको मिलेगा, जिसके परिणामस्वरूप कई अप्रत्याशित सुखद समाचार आपको मुस्कुराने पर विवश कर देंगे। इन सब योगों के फलस्वरूप आपकी सफलता का ग्राफ 70 प्रतिशत रहेगा। लेकिन इस खुशी में सेहत को नजरअंदाज न करें। यह साल आपको हृदयाघात, गैस, मधुमेह और खून से संबंधित समस्याआें से बचने की विशेष सलाह दे रहा है।
फलदार वृक्ष लगाएं वर्षपर्यंत कालभैरवाष्टक अथवा शनि-स्तोत्र का पाठ करना, आपके लिए विशेष लाभदायी रहेगा। दूध और मिश्री के मिश्रण से रुद्राभिषेक करें, कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। फलदार वृक्ष लगाने, अन्नदान एवं कन्यादान में मदद करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।