फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope: साल 2020 का आखिरी हफ्ता आप सभी के लिए कैसे बीतेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sun, 27 Dec 2020 10:05 AM IST
विनोद शुक्ला मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली
मधुकर मिश्रा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 27 Dec 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 28 december 2020 to 03 january 2021 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल

मेष


मेष राशि वालों के जातकों को इस सप्ताह अपने परिजनों के संपर्क में आने का मौका मिलेगा। विदेश स्थानों से आय के योग बनने के कारण आपके संचय में वृद्धि होगी। मंगल के मेष राशि में आने के बाद इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भवन के क्रय विक्रय से लाभ होगा। हालांकि आपको अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के अंत में कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से घरेलू विवाद खत्म होंगे। छात्रों एवं युवाओं के लिए समय शुभ है। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक -7
शुभ रंग - केसरिया
सफलता का सूत्र - सकारात्मक नजरिया बनाए रखें।
उपाय - बच्चों को गुड़ से बनी खाने की चीजें दें। ‘ॐ आंजनेयाय नमः’मंत्र जपें।

सभी के लिए कैसा रहेगा नया साल, पढ़ें राशिफल 2021:

मेष राशिफल 2021 | वृषभ राशिफल 2021 

मिथुन राशिफल 2021 | कर्क राशिफल 2021
 

सिंह राशिफल 2021 | कन्या राशिफल 2021 

तुला राशिफल 2021 | वृश्चिक राशिफल 2021 

धनु राशिफल 2021मकर राशिफल 2021 

कुंभ राशिफल 2021 मीन राशिफल 2021

weekly horoscope weekly rashifal 28 december 2020 to 03 january 2021 know prediction of all zodiac signs
वृषभ राशि

वृष
वृष राशि के जातक यदि अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस विचार को अभी बदल दें। एक गलत निर्णय से आपको भविष्य में परेशानी उठानी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ क्षेत्र में अत्यधिक उतार-चढ़ाव आने के योग बन रहे हैं। वाणी में क्रोध का भाव मानसिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। संतान के स्वभाव में जिद्द का भाव आने के योग बन रहे है। प्रेम संबंधों में सोचसमझ कर कोई बड़ा फैसला लें।

शुभ अंक -2
शुभ रंग - आसमानी
सफलता का सूत्र - वाद-विवाद से बचें।
उपाय - चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।


 

weekly horoscope weekly rashifal 28 december 2020 to 03 january 2021 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह की शुरुआत में छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा शुभ एवं लाभदायक साबित होगी। इस सप्ताह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। सप्ताह के मध्य में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी बड़े निर्णय को शांत मन से ही लें। किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ एक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत लिंगी संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक -6
शुभ रंग - सफेद
सफलता का सूत्र - लापरवाही से बचें।
उपाय - गाय को हरी सब्जी खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 28 december 2020 to 03 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। करिअर या फिर कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अपने बड़ों की सलाह लेना न भूलें। अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लेकर चलने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। सप्ताह के अंत में राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। सत्ता शासन का पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो जाएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आयेगी।

शुभ अंक -5
शुभ रंग - कत्थई
सफलता का सूत्र - संयम से काम लें।
उपाय - शिवजी पर बेलपत्र चढ़ाएं। ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 28 december 2020 to 03 january 2021 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
मंगल का राशि परिर्वन आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ रहा है। इस सप्ताह आप अपने विरोधियों की नीतियों को नाकाम करने में कामयाब हो सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। कोई नई साझेदारी आरंभ की जा सकती है। सप्ताह के अंत में घरेलू कार्यों को लेकर गृहस्थ जीवन में मनमुटाव की स्थिति बनी रहने की संभावनाएं हैं। सुख सुविधा की चीजें पर अत्यधिक धन खर्च होने का योग बन रहा है। माता के साथ किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में सोच समझकर कदम बढ़ाएं।

शुभ अंक -1
शुभ रंग - धानी
सफलता का सूत्र - अपने हित का ध्यान रखें।
उपाय -पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करें। ‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’मंत्र जपें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed