मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह राहत भरा रह सकता है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे तो इस हफ्ते किसी प्रभावी व्यक्ति अथवा इष्टमित्रों की मदद से उसका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब हो जाएंगे। कार्य विशेष के लिए संघर्ष कामयाब होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको इस सप्ताह धन के लेनदेन में थोड़ी सावधानी के साथ निर्णय लेने होंगे। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय करते समय कागजी काम को ठीक तरीके से करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद एवं नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी आर्थिक स्थिति में खासा सुधार होता हुआ दिखाई देगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे। छात्र वर्ग को उनके परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। सेहत और संबंध की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
उपाय: प्रतिदिन पंचमुखी हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।
Surya Gochar 2025: सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभााव
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने की गलती न करें और लोगों की नेक सलाह का स्वागत करें। सप्ताह की शुरुआत में संघर्ष के साथ कार्यों की सिद्धि होगी। इस दौरान लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और न ही किसी को अपनी कमजोरी बताएं, अन्यथा लोग उसका गलत फायदा उठा सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष के लिए धन की कमी से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान ऋण लेने की स्थितियां बन सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाधाओं के बावजूद कारोबार में लाभ बना रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अधिक बोझ रहेगा। संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए इस सप्ताह अपनी वाणी को मधुर बनाएं और नये रिश्ते बनाते समय पुराने रिश्तों की उपेक्षा करने की गलती भूलकर न करें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें। इस सप्ताह आपके वैवाहिक जीवन में किसी बात को लेकर मतभेद बना रह सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता भी आपकी परेशानी का कारण बन सकती है।
उपाय: किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं। शुक्रवार के दिन किसी मंदिर में दूध और मिश्री दान करें।
Rahu Ketu Dosh: कुंडली में राहु-केतु के कारण आ रही है परेशानी, इन उपायों से मिलेगी राहु-केतु दोष से मुक्ति
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज से जुड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। इस सप्ताह अथक परिश्रम और प्रयास करने के बाद ही कार्यों में मनचाहा फल मिल पाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों का अनचाही जगह पर तबादला होने अथवा अनचाही जिम्मेदारी मिलने से मन परेशान रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी भी योजना अथवा कारोबार में सोच-समझकर निवेश करने की आवश्यकता रहेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है। इस दौरान पुराने लोगों से मेल-मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह घर की किसी बुजुर्ग महिला का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। संतान के व्यवहार और उसके भविष्य को लेकर भी चिंता सताएगी। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने लव पार्टनर के साथ बेवजह का तर्क-वितर्क करने से बचें। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। स्थितियों को सामान्य बनाने में लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की विधि-विधान से पूजा एवं चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
Shani Ka Paya: शनि के तांबे के पाये से इन 3 राशियों को मिलेगा अपार लाभ, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। पूरे सप्ताह आपको घर और बाहर लोगों का समर्थन सहयोग प्राप्त होता रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से तमाम तरह के लक्ष्यों को हासिल करने में अंतत: कामयाब होंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वार्ध में मनचाहा लाभ पाने के लिए थोड़ा अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है लेकिन उत्तरार्ध तक चीजें आपके अनुकूल होती चली जाएंगीं। इस सप्ताह कार्यों के समय पर और मनचाहे तरीके से पूरा होने से मन प्रसन्न और आपके भीतर सकारात्मकता बनी रहेगी। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभ रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान उन पर बॉस की पूरी कृपा बरसेगी। कार्यक्षेत्र से जुड़ी उलझनें दूर होंगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आप पर विशेष आशीर्वाद बरसेगा। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ अधिक समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह औसत फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने सेहत और संबंध पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में अपनी दिनचर्या एवं खानपान का ख्याल रखें और मौसमी बीमारी से खुद का बचाव करें। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने सीनियर और जूनियर के साथ तर्क-वितर्क करने से बचना चाहिए। छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय लोगों के साथ तालमेल बिठाते हुए अपने कार्य को साधना उत्तम रहेगा। कुल मिलाकर बुद्धि और विवेक का प्रयोग करते हुए कठिन परिश्रम से ही प्रयास सफल होंगे।
इस सप्ताह जमापूंजी का सदुपयोग करें और खुले हाथ से खर्च करने से बचें अन्यथा सप्ताह के अंत तक धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों के सामने अपनी बात रखने के साथ दूसरों की भावनाओं और बातों की भी कद्र करें। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए विश्वास कायम रखें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को अर्घ्य देकर सूर्याष्टकं का पाठ करें।