फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2025: सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभााव

Sat, 10 May 2025 12:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 10 May 2025 12:25 PM IST
सार

Surya Gochar 2025: सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है और ये इस समय मेष राशि में हैं और 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Vrishabh Rashi These Zodiac Signs Get Rich And Will Be Lucky
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर और इसका प्रभाव - फोटो : adobe stock
Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का खास महत्व होता है। सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना गया है और ये हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है और ये इस समय मेष राशि में हैं और 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 51 मिनट पर वृषभ राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। सूर्य और शुक्र ग्रह की आपस में मित्रता का भाव रहता है। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर भी देखने को मिलेगा। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने का आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण। 
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Vrishabh Rashi These Zodiac Signs Get Rich And Will Be Lucky
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- 
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य के उग्र प्रभाव स्वरूप आपको स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आँख और हड्डियों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार संबंधी मामलों में उन्नति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।

Rahu Ketu Dosh: कुंडली में राहु-केतु के कारण आ रही है परेशानी, इन उपायों से मिलेगी राहु-केतु दोष से मुक्ति

Surya Gochar 2025 Sun Transit in Vrishabh Rashi These Zodiac Signs Get Rich And Will Be Lucky
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित किन्तु सुखद परिणाम का सामना करवाएंगे। यद्यपि कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा किंतु केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य  संपन्न होंगे। किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। चुनाव संबंधी निर्णय भी सकारात्मक रहेंगे।
Shani Ka Paya: शनि के तांबे के पाये से इन 3 राशियों को मिलेगा अपार लाभ, खुलेंगे किस्मत के दरवाजे
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Vrishabh Rashi These Zodiac Signs Get Rich And Will Be Lucky
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विवादों से दूर रहना समझदारी रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आँख से संबंधित समस्यासे सावधान रहना पड़ेगा। पड़ोसियों से संबंध बिगड़ने न दें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। नए लोगोंसे मेल-जोल  बढ़ेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग के योग। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।

War Dream: युद्ध का सपना देखाना शुभ है या अशुभ, स्वप्न शास्त्र के अनुसार इसके क्या हैं संकेत?

विज्ञापन
Surya Gochar 2025 Sun Transit in Vrishabh Rashi These Zodiac Signs Get Rich And Will Be Lucky
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे ही शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो निर्णय लेनेमें जल्दबाजी में न करें। रचनात्कम कार्यों में सफलता के योग।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed