फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2025: राहु करेंगे कुंभ में राशि में गोचर, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा होगा असर

Sat, 17 May 2025 12:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 17 May 2025 12:05 PM IST
सार

Rahu Gochar In Kumbh Rashi: रविवार, 18 मई 2025 को राहु-केतु राशि बदलने वाले हैं। राहु मीन से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और केतु कन्या से सिंह राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi on 18 may what impact on makar kumbh and meen
राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
Rahu Gochar In Kumbh Rashi: 18 महीने बाद राहु-केतु राशि बदलने वाले हैं। रविवार, 18 मई 2025 को राहु-केतु अपनी राशि बदलने वाले हैं। राहु मीन से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और केतु कन्या से सिंह राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें राहु-केतु हमेशा ही वक्री चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं। राहु के 18 मई को कुंभ राशि में गोचर करने से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर किस तरह प्रभाव देखने को मिलेगा आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण।
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi on 18 may what impact on makar kumbh and meen
मकर - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए राहु गोचर मिलाजुला प्रभाव देखने को मिलेगा। मकर राशि वालों को इस दौरान जोखिम भरे कामों को करने से बचना होगा। आपको इस दौरान अपनी वाणी को संयम में रखें और क्रोध आपके ऊपर हावी होने से आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।मकर राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर द्वितीय भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति की वाणी, कुटुंब और संचित धन का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि आपके छठे , अष्टम और दशम भाव पर होगी। आपके लिए राहु का गोचर मिले जुले परिणाम देगा। आपकी वाणी कठोर हो सकती है। रिश्ते बिगड़ सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाएं। 
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi on 18 may what impact on makar kumbh and meen
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
राहु का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए उनके लग्न भाव में होगा। ऐसे में आपके व्यक्तित्व  पर राहु के गोचर का प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ परेशानियों से भर दिन आ सकता है। लग्न भाव में राहु के होने से राहु की दृष्टि आपके पंचम, सप्तम और नवम भाव पर होगी। आपके लिए राहु लग्न में ही विराजमान होकर आपको अति उत्साही बना सकता है। सोच विचार कर ही कार्य करें। आपकी महत्वाकांक्षा बढ़ सकती है। परेशानियां बढ़ सकती हैं और पर इसके चलते आपके आत्मविश्वास में कमी नहीं आएगी। 

Ketu Gochar 2025: इन 5 राशियों के लिए होगी सेहत और कारोबार में कठिन चुनौती, हो सकता है सबसे ज्यादा नुकसान


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2025 in Kumbh Rashi on 18 may what impact on makar kumbh and meen
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
राहु 18 मई के बाद से आपकी राशि से निकल जाएंगे और आपके द्वादश भाव में प्रवेश करेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस भाव से खर्चें, विदेश यात्रा, अध्यात्म और शांति का विचार किया जाता है। इसके चलते आपकी नई योजनाओं का लाभ आपको मिलेगा।  इस भाव में विराजमान राहु की दृष्टि चतुर्थ भाव, छठे भाव और अष्टम भाव पर होगी। आपके लिए राहु खर्च बढ़ाने वाला हो सकता है। धन के मामले में सावधानी रखनी होगी। कुछ मानसिक कष्ट की अनुभूति हो सकती है। 

Rahu Gochar: राहु करेंगे कुंभ राशि में गोचर, इन राशियों के जातकों को रहना होगा सतर्क



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed