फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल नक्षत्र परिवर्तन 2026: 24 सितंबर को मंगल करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन राशियों को रहना होगा संभलकर

Fri, 18 Sep 2026 05:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 18 Sep 2026 05:32 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र में मंगल का गोचर और नक्षत्र परिवर्नत बहुत ही खास माना जाता है। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से आने वाले कुछ दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
mars nakshatra transit 2026 impact on these zodiac sign
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन - फोटो : amar ujala

ज्योतिष में मंगल को साहस, पराक्रम, ऊर्जा और रक्त आदि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं, जो अब 24 नवबंर 2026 को नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल का राशि परिवर्तन और नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष में बहुत ही मायने रखता है। मंगल की चाल में बदलाव का असर सभी राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से आने वाले दिनों में कई राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिल सकता है।

mars nakshatra transit 2026 impact on these zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन में मेष राशि वालों के लिए थोड़ा परेशानियों से भरा हो सकता है। कामकाज में आपको जल्दबाजी करने से बचना होगा। इस दौरान आपको वाहन आदि को चलाते समय ज्यादा लापरवाही करने से बचें। कार्यक्षेत्र में आपको किसी मामले में थोड़ा शांत दिमाग से काम लेना होगा। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिल सकता है। 
mars nakshatra transit 2026 impact on these zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपकी मानसिक स्थिति में परिवर्तन ला सकता है। घर-परिवार से जुड़े मामलों में आपको शांत दिमाग से काम लेना होगा। कामकाज में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा। इस दौरान आप लेनदेन के मामले में थोड़ा संयम बरतें नहीं तो आने वाले दिनों में आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mars nakshatra transit 2026 impact on these zodiac sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कामकाज में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने के योग बन रहे हैं लेकिन इसमें आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। अचानक से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है जिसे आपको संभालना होगा। 
विज्ञापन
mars nakshatra transit 2026 impact on these zodiac sign
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से वृश्चिक राशि वालों को सेहत संबंधी मामलों में फूंक-फूंककर कदम रखना होगा। इस दौरान आपको कामकाज में जल्दबाजी करने से बचना होगा। निवेश संबंधी योजनाओं में आपको संभलकर रहना होगा। वाहन चलाते समय आपको बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। नहीं तो छोटी-मोटी दुर्घटना घट सकती है। 

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed