Weekly Horoscope (13 -19 October 2025): अक्तूबर माह का यह सप्ताह खास रहने वाला है। इस सप्ताह ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है, वहीं कुछ राशियों के लिए सावधानी और सतर्कता की आवश्यकता रहेगी। यह समय बदलाव और नए अवसर लेकर आएगा, जिससे आपकी जिंदगी के कई पहलुओं में प्रभाव देखने को मिलेगा। इस सप्ताह आपको अपने कार्यों में नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ना होगा, लेकिन कुछ राशियों को अनावश्यक विवादों और उलझनों से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक मामले, स्वास्थ्य, और संबंधों में संतुलन बनाना इस समय बेहद महत्वपूर्ण होगा।
Saptahik Rashifal (13 -19 October): मिथुन समेत इन राशि के जातकों को बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
13 -19 October 2025: नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूर रहेगी। इस दौरान मौसमी बीमारियां या फिर किसी रोग के दोबारा उभरने से आपको परेशानी महसूस हो सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें और अपना काम दूसरों पर न छोड़ें। हालांकि इस दौरान आपके शुभचिंतक आपके समर्थन और सहयोग में खड़े रहेंगे जिनकी मदद और अपने पराक्रम से आप विरोधियों की सारी चाल नाकाम कर देंगे।
सप्ताह के मध्य में आपको आर्थिक हानि की आशंका रहेगी। इस दौरान धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा कहा जा सकता है। इस दौरान जीवन से जुड़ी कुछ एक समस्याओं का समाधान खोजने में आपको कामयाबी मिलेगी। इस दौरान लंबी यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। यात्रा नये संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। यह समय कारोबार की दृष्टि से लाभप्रद साबित होगा। विद्यार्थियों को परिश्रम का फल प्राप्त होगा। इस दौरान पारिवारिक सुख अच्छा बना रहेगा। जीवनसाथी से मनोनुकूल सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध खट्टी-मीठी तकरार के साथ चलते रहेंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिले-जुले फल प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज से जुड़ी अड़चन आ सकती है। बीते समय से चली आ रही अनुकूलता समाप्त होंगी। भाग्य और संगी-साथी का सहयोग कम प्राप्त हो पाएगा।समय पर काम मनचाहे तरीके से न पूरे होने पर मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। नौकरीपेशा वालों को सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में अधिक अच्छे फल मिलेंगे। ऐसे में पूर्वार्ध के समय अपने कार्य पर पूरी तरह से फोकस करें और उसे समय पर निपटाने का प्रयास करें।
इस सप्ताह आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतनी होगी। किसी को धन सोच-समझकर ही उधार दें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मध्यम फलकारी है। उन्हें निवेश सोच-समझकर करना होगा। धन के मामले में सतर्कता बरतनी होगी। उत्तरार्ध में आर्थिक होने की आशंका रहेगी। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला कहा जाएगा। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आपकी लव लाइफ में किसी तीसरे व्यक्ति के दखल से चीजें बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के कारण दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह सेहत, संबंध और धन खर्च को लेकर बेहद सावधानी रखनी होगी अन्यथा आपको तमाम तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है। सप्ताह का पूर्वार्ध आपके लिए विपरीत फलकारी कहा जाएगा। ऐसे में इस दौरान आपको खूब सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में भाग्य और स्वजनों का सहयोग नहीं मिल पाने कारण खिन्नता बनी रहेगी। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय परेशानी वाला रहेगा। अचानक से कुछ एक बड़े खर्च आ सकते हैं।
कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए थोड़ा ठीक कहा जाएगा, हालांकि इस दौरान किसी योजना आदि में निवेश करना ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान व्यवसाय से जुड़ी यात्रा सफल और लाभप्रद साबित होगी। सेहत की दृष्टि से आपको पूरे सप्ताह सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको पेट से संबंधित पीड़ा हो सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। व्यस्तता के चलते आप अपनों के लिए कम समय निकाल पाएंगे। प्रेम संबंध में मेल-मिलाप में अड़चन आ सकती हैं। खुद के साथ जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का कारण बनेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। सप्ताह की शुरुआत में आपको घर-परिवार से जुड़ी कुछ एक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिनका असर आपके कामकाज पर भी देखने को मिल सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपका ध्यान अपने कार्यों से हटकर व्यर्थ के कार्यों में लग सकता है। इस दौरान आपके विरोधी आपको लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें और संभलकर कार्य करें। नौकरीपेशा वालों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध प्रतिकूल कहा जाएगा। इन दिनों आपका आलस्य या अभिमान आपकी बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में भूलकर भी कार्यों के प्रति लापरवाही नहीं बरतें तथा अधिकारियों तथा सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बिठाने का प्रयास करें।
व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलदायी कहा जाएगा। इस सप्ताह आपको बाजार में अपनी प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय अनुभवी व्यक्ति की राय अवश्य लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह कठिन परिस्थितियों के बीच आपके शुभचिंतक और स्वजन आपकी ताकत बनेंगे। आत्मीय लोगों के सहयोग से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना और चालीसा का पाठ करें।