फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar: शुक्र ने किया कन्या राशि में गोचर, जानें आपके जीवन में होगी उथल-पुथल या शांति

Thu, 09 Oct 2025 02:57 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 09 Oct 2025 02:57 PM IST
सार

आज शुक्र देव ने कन्या राशि में गोचर किया है। स गोचर का असर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश होने से आपके जीवन पर क्या प्रभाव होगा।

विज्ञापन
Shukra Gochar In Kanya Rashi effect of venus transit in virgo
शुक्र गोचर का 12 राशियों पर प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

Shukra Gochar In Kanya Rashi: शुक्र ग्रह लगभग हर 23 दिनों में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस बार 9 अक्तूबर 2025 को सुबह 10:38 बजे शुक्र देव ने कन्या राशि में गोचर किया है। कन्या राशि में शुक्र नीच स्थिति में माने जाते हैं और इस राशि के स्वामी बुध हैं। शुक्र का गोचर अपने मित्र ग्रह की राशि में हुआ है, लेकिन फिर भी यह स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं मानी जा सकती। ऐसे में इस गोचर का असर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश होने से आपके जीवन पर क्या प्रभाव होगा।


Shukra Rashi Parivartan 2025: शुक्र करेंगे मूल त्रिकोण राशि में प्रवेश, इन 3 राशियों पर होगी धनवर्षा

Shukra Gochar In Kanya Rashi effect of venus transit in virgo
शुक्र का कन्या राशि में गोचर - फोटो : adobe stock

मेष राशि
शुक्र देव आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके लिए प्रतिस्पर्धा और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियां बढ़ सकती हैं। नए विरोधी बन सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में संयम रखना जरूरी रहेगा।

वृषभ राशि
शुक्र आपके पंचम भाव में रहेंगे, जिससे प्रेम संबंध और रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। लेकिन नीच स्थिति के कारण रिश्तों में मर्यादा बनाए रखने की जरूरत है। संतान सुख और पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन लापरवाही से बचना होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम से बचें।

मिथुन राशि
शुक्र का गोचर आपके चौथे भाव में होगा, जो घर-परिवार और सुख-सुविधाओं से जुड़ा है। घर के कामों पर खर्च बढ़ सकता है। परिजनों के साथ समय अच्छा बीतेगा, लेकिन प्रेम संबंधों और शिक्षा में सतर्कता बरतें। अनावश्यक खर्चों से बचें।

Shukra Gochar In Kanya Rashi effect of venus transit in virgo
शुक्र का कन्या राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
शुक्र तीसरे भाव में गोचर करेंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन इस दौरान सावधानी बरतें। भाई-बहनों और पड़ोसियों से संबंध अच्छे रखें। घर-गृहस्थी और आर्थिक मामलों में संयम बरतें।

सिंह राशि
शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे, जो धन, परिवार और वाणी से जुड़ा है। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे और परिवार में सौहार्द बढ़ेगा। नए कपड़े-आभूषण खरीदने की संभावना है, लेकिन प्रशासनिक कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। यात्राओं से बचें।

कन्या राशि
शुक्र का गोचर आपके लग्न भाव में होगा। यह समय आपके आत्मविश्वास और भाग्य वृद्धि के लिए रहेगा, लेकिन नीच स्थिति होने के कारण अधिक भरोसे से बचें। प्रयास करते रहें परिणाम धीरे-धीरे मिलेंगे। आर्थिक रूप से लाभ संभव है, लेकिन बचत पर ध्यान दें। जीवनसाथी और पिता से संबंध मधुर रखें।

Diwali Lucky Rashifal 2025: अक्तूबर में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशि वालों को धनतेरस-दिवाली पर होगा विशेष लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar In Kanya Rashi effect of venus transit in virgo
शुक्र का कन्या राशि में गोचर - फोटो : freepik

तुला राशि
शुक्र आपके बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय मनोरंजन, यात्रा और अप्रत्याशित लाभ का हो सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखें। विलासिता में संतुलन बनाएं और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। किसी भी उलझन में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वृश्चिक राशि
शुक्र का गोचर आपके लाभ भाव में होगा, जो धन वृद्धि और काम में सफलता के योग बना रहा है। मित्रों और भाइयों से सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ संबंधों में सावधानी रखनी होगी। व्यापार और नौकरी में स्थिरता बनाए रखें।

धनु राशि
शुक्र आपके दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो कार्यस्थल पर तनाव और मतभेद ला सकता है। सहकर्मियों, विशेषकर महिलाओं से विवाद न करें। नई नौकरी या प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सोचें। यदि आप शांत रहकर काम करेंगे तो नकारात्मकता से बच पाएंगे।

विज्ञापन
Shukra Gochar In Kanya Rashi effect of venus transit in virgo
शुक्र का कन्या राशि में गोचर - फोटो : adobe stock

मकर राशि
शुक्र का गोचर आपके भाग्य भाव में होगा। यह समय यात्राओं और धार्मिक कार्यों के लिए अनुकूल रहेगा, लेकिन कुछ रुकावटें भी आ सकती हैं। प्रेम संबंधों और पारिवारिक मामलों में संयम रखना होगा। मेहनत और सकारात्मक दृष्टिकोण से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

कुंभ राशि
शुक्र आपके आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं, जो छिपे लाभ या पुराने विवादों के समाधान के संकेत दे रहा है। हालांकि घर-परिवार और वाहन से जुड़ी सावधानियां जरूरी हैं। भाग्य पर निर्भर न रहें और अपने कर्मों पर ध्यान दें।

मीन राशि
शुक्र का गोचर आपके सातवें भाव में होगा, जिससे दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। संबंधों में गलतफहमी या विवाद से बचें। किसी भी अफवाह पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें। स्वास्थ्य और यात्राओं को लेकर सतर्क रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed