{"_id":"63be990d1d07fd169c731cc6","slug":"venus-transit-2023-shukra-gochar-in-aquarius-rashi-effects-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Venus Transit 2023: शुक्र का 22 जनवरी से कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Venus Transit 2023: शुक्र का 22 जनवरी से कुंभ राशि में गोचर, इन 3 राशि के जातकों को रहना होगा सावधान
Wed, 11 Jan 2023 04:40 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 11 Jan 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
venus transit 2023: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भोग और विलासिता का कारक ग्रह कहा गया है। शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। शुक्र अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में 22 जनवरी को गोचर करने वाले हैं। इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होगी लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस गोचर से सावधान रहना होगा।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और एकादश भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अब आठवें भाव से होने जा रहा है। इस भाव से दुर्घटना और आकस्मिक घटना का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके दूसरे भाव पर होगी। इस गोचर के कारण आपको अपनी पत्नी की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारी वर्ग को धन की कमी की समस्या से जूझना पड़ सकता है। इस समय महिला जातकों को मासिक धर्म से जुडी समस्या हो सकती है। इस समय आपको यह सलाह दी जाती है कि आप वाहन को चलाते समय सावधानी रखे।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और भाग्य भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए अब शुक्र का गोचर छठे भाव में होने जा रहा है। इस भाव से रोग,ऋण और शत्रु का विचार किया जाता है। इस भाव में शुभ ग्रह का गोचर अच्छा फल नहीं देता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके बारहवें भाव पर होगी। इस समय आपको अपनी वाणी का प्रयोग सोच समझकर करना होगा। इस समय कार्य स्थल पर किसी महिला सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है। शुक्र के कारण किसी स्त्री पर धन खर्च होने का योग दिखाई पड़ रहा है। इस समय आयात निर्यात से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर अब चौथे भाव से होगा। इस भाव से जातक की मानसिक शक्ति और भौतिक सुखों का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके दशम भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से आपको थोड़ा मानसिक तनाव हो सकता है। इस समय आपके वैवाहिक जीवन में मतभेद की स्थिति बन सकती है इसलिए जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। कार्य स्थल पर महिला सहकर्मी का सम्मान करें। प्रेमी युगल कहीं बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम बना सकते है।
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023