Venus Transit 2023: वैदिक ज्योतिष में शुक्र को भोग और विलासिता का कारक ग्रह कहा गया है। शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। शुक्र अपने मित्र शनि की राशि कुंभ में 22 जनवरी को गोचर करने वाले हैं। इस गोचर से सभी राशियां प्रभावित होगी लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको इस गोचर से अत्यधिक लाभ होने वाला है। आइये जानते हैं उन 3 राशियों के बारे में...
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
वृष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र लग्न और छठे भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर दशम भाव से होगा। इस भाव से जातक के कार्यस्थल और उसकी लीडरशिप का पता लगाया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि आपके चौथे पर होगी। शुक्र के इस गोचर से आपको प्रमोशन मिल सकता है। किसी महिला सहकर्मी की मदद से आपको व्यापार में कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। अगर आप महिला है तो आपके लिए नया काम शुरू करने का समय आ चुका है। आपको इस समय अपनी किसी महिला मित्र की मदद भी प्राप्त होगी। शुक्र की कृपा से आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है वही आप किसी वाहन के स्वामी भी बन सकते हैं।
तुला राशि- इस राशि के जातकों के लग्न और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर पंचम भाव से होगा। इस भाव से जातक के प्रेम, शिक्षा और संतान के बारे में विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके एकादश भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से आपकी लव लाइफ एकदम शानदार होने वाली हैं। आपके प्रेम को अब परिवार वालों की सहमति भी मिल सकती है। कला और सिनेमा से जुड़ी महिलाओं के लिए यह गोचर बेहद फायदेमंद साबित होगा। अगर आप लेखन और संचार से जुड़े हुए है तो इस समय आपको किसी बड़ी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। कारोबारी वर्ग को इस गोचर काम में बढ़िया मुनाफा होने की उम्मीद है।
कुंभ राशि- इस राशि के जातकों के लिए शुक्र परम राजयोग कारक होते हैं। शुक्र चौथे और भाग्य भाव के स्वामी होकर शुभ फल प्रदान करते हैं। शुक्र का गोचर अब आपके लग्न से ही होने जा रहा है। इस भाव से जातक के व्यक्तित्व का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान शुक्र की दृष्टि अब आपके सप्तम भाव पर होगी। शुक्र के इस गोचर से आपको चहुंओर से सुख प्राप्त होगा। आपके विवाह में आ रही हर रूकावट दूर होगी। इस समय विवाहित जातकों के लिए संतान की योजना बनाने के एकदम सही समय है। साझेदारी में अगर आप काम शुरू करना चाह रहे हैं तो समय अनुकूल है। इस समय आपका समाज में मान सम्मान बढ़ने वाला है। महिला जातकों के जीवन में किसी नए प्रेमी का आगमन हो सकता है।