फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी बातों से दिल जीत लेते हैं इन तीन राशि के लोग, हर कोई बनता है दीवाना

Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 16 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

Top Three Talkative Zodiac Sign Name: ज्योतिषियों के अनुसार, कुछ राशियों के लोगों का अंदाज, हंसने-बोलने का तरीका और व्यवहार काफी प्रभावशाली होता है। इसलिए उनकी बातों को लोग ध्यान से सुनना पसंद करते हैं और अक्सर इन्हें जमकर पसंद भी किया जाता है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

विज्ञापन
top three talkative zodiac sign name in hindi know attractive zodiac
Top Three Talkative Zodiac Sign Name - फोटो : अमर उजाला AI

Top Three Talkative Zodiac Sign Name: हमारे आसपास कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपनी बातों और व्यवहार के कारण बहुत जल्दी लोगों के दिल में जगह बना लेते हैं। इन लोगों में बेहतर बोलने की क्षमता के साथ-साथ प्रभावशाली व्यक्तित्व भी होता है, जिसकी वजह से लोग आसानी से इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। लोगों को इनसे बातचीत करने का अंदाज, हंसने-बोलने का तरीका और व्यवहार काफी पसंद आता है। यही कारण है कि ये लोग कम समय में ही दूसरों को अपना बना लेते हैं और अपनी बातों से उनका दिल जीतने में सफल रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसे ग्रहों का असर माना जाता है , क्योंकि ग्रहों की स्थिति व्यक्ति की संवाद क्षमता, आत्मविश्वास और व्यवहार को प्रभावित कर सकती है। यही वजह है कि कुछ राशियों के जातक अपनी बात रखने के तरीके और आकर्षक व्यक्तित्व के कारण दूसरों पर जल्दी प्रभाव छोड़ते हैं। साथ ही इनकी बातों का असर लोगों पर अधिक होता है। ऐसे में इन राशियों के नाम जानते हैं।

top three talkative zodiac sign name in hindi know attractive zodiac
Top Three Talkative Zodiac Sign Name - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग अक्सर अपनी बातचीत और बात रखने के अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इस राशि के जातकों की तर्क शक्ति अच्छी मानी जाती है, जिसके कारण वे किसी भी विषय पर अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने में सफल रहते हैं। इनका मिलनसार स्वभाव लोगों को काफी पसंद आता है। दोस्ती के मामले में भी ये अच्छा नाम कमाते हैं और अपने व्यवहार से रिश्तों को मजबूत बनाए रखते हैं। परिवार में भी इन लोगों को जमकर प्यार और सम्मान मिलता है। व्यापार में यह लोग अच्छा नाम कमाते से लेकर अच्छे संपर्क भी पाते हैं।
मंगल का शनि के नक्षत्र में परिवर्तन, इन चार राशियों को 24 सितंबर के बाद मिलेंगी अच्छी खबरें

top three talkative zodiac sign name in hindi know attractive zodiac
Top Three Talkative Zodiac Sign Name - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की संवाद क्षमता बेहतर होती है। ये अपनी बात को सोच-समझकर और स्पष्ट तरीके से सामने रखने में माहिर माने जाते हैं। इनका प्रभावशाली व्यक्तित्व इन्हें दूसरों से अलग और खास बनाता है। रिश्तों में भी ये अपनी समझदारी और बातचीत के तरीके के लिए जाने जाते हैं। दूसरों के साथ आसानी से घूलने का तरीका इन्हें अलग बनाता है। सामने वाले की बात समझकर जवाब देना इनकी खासियत होती है। इनकी बातों के कारण अक्सर लोग इनसे जुड़ाव महसूस करते हैं।
शनि मार्गी होते ही चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, करियर से कारोबार तक मिल सकता है बड़ा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
top three talkative zodiac sign name in hindi know attractive zodiac
Top Three Talkative Zodiac Sign Name - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों का आकर्षण तेज होता है, जिसके कारण लोग इनकी ओर जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इस राशि के जातक अपनी बातचीत और व्यवहार से सामने वाले पर अच्छा प्रभाव छोड़ते हैं। कला के क्षेत्र में भी इनका प्रदर्शन अच्छा माना जाता है। ये अपनी रचनात्मकता से नाम कमा सकते हैं। इनका मिलनसार व्यवहार लोगों को अपनी ओर खींचता है। अपनी आदतों और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण यह नए रिश्ते बनाने में सफल रहते हैं। करियर में भी यह लोग खूब नाम कमाते हैं।

बुध उदय से इन 3 राशियों को मिल सकती है सफलता, कारोबार में भी बनेंगे फायदे के योग

बुध गोचर से इन राशि वालों को करियर-परीक्षा में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट, अक्तूबर-नवंबर तक रहेंगे अच्छे दिन

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed