फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर तक कन्या में रहेंगे सूर्य, इन 3 राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में मिलेंगे अच्छे परिणाम

Thu, 24 Sep 2026 12:02 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 24 Sep 2026 12:02 PM IST
सार

Sun Transit In Virgo 2026: सूर्य मित्र की राशि कन्या में विराजमान हैं। वह अक्तूबर तक यहां बने रहेंगे, इसलिए यह समय कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा। खासतौर पर कुछ राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर आर्थिक स्थिति और करियर के लिहाज से लकी रहेगी।
 

विज्ञापन
Sun Transit In Virgo 2026 these three zodiac will shine and get more benefits
Surya Gochar 2026 - फोटो : AI

Sun Transit In Virgo 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और बेहतर नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है और वह सभी ग्रहों के राजा भी माने जाते हैं। मान्यता है कि, उनका प्रभाव जातकों के लिए खास माना गया है, क्योंकि यह जातकों के व्यक्तित्व को और भी प्रभावी बनाता है। हालांकि, जब सूर्य अपनी या मित्र ग्रह की राशि में गोचर करते हैं, तब भी समय लाभकारी रहता है। ऐसी स्थिति वर्तमान में बनी हुई हैं, क्योंकि सूर्य बुध की राशि कन्या में विराजमान हैं, जो उनके अच्छे मित्र ग्रह की राशि मानी गई है। ज्योतिषियों की मानें तो, कन्या में रहते हुए सूर्य का प्रभाव कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है और उन्हें जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ के नए अवसर प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।



शनि चाल 2026: कर्मफलदाता शनि 11 दिसंबर को होंगे मार्गी, इन राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग

Sun Transit In Virgo 2026 these three zodiac will shine and get more benefits
Sun Transit In Virgo 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर लाभकारी रह सकता है। 
  • आर्थिक स्थिति में सुधार होने के साथ धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं।
  • कारोबार में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और आपकी मेहनत रंग लेकर आने वाली हैं।
  • विवाह के योग बनेंगे और कोई अपना जीवन में दस्तक दे सकता है।
  • परीक्षा में मनचाहे अंक प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं।
  • लंबे समय से चली आ रही पैसों से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलने की संभावना है।
  • वाहन खरीदने की लंबे समय से चली आ रही इच्छा भी पूरी हो सकती है। 
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और महत्वपूर्ण काम पूरे करने में सफलता मिल सकती है।
 

बुध गोचर 2026: बुध का तुला राशि में गोचर, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगा बेहतर मौका

Sun Transit In Virgo 2026 these three zodiac will shine and get more benefits
Sun Transit In Virgo 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि

  • सिंह राशि वालों के लिए यह समय भाग्यशाली साबित हो सकता है। 
  • आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने की संभावना है। 
  • कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना हो सकती है और करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
  • जीवन में खुशियां इस समय अधिक महससू करेंगे।
  • किसी धार्मिक यात्रा पर जानें के योग हैं।
  • मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 
  • कारोबार करने वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। 
  • आर्थिक मामलों में स्थिति मजबूत होने के साथ भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा।


अक्तूबर लकी राशिफल 2026: अक्तूबर माह में मेष-कन्या सहित इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
Sun Transit In Virgo 2026 these three zodiac will shine and get more benefits
Sun Transit In Virgo 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
  • कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर विशेष फलदायी रह सकता है, क्योंकि सूर्य आपकी राशि में ही विराजमान हैं। 
  • इस दौरान आपका भाग्योदय हो सकता है और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। 
  • आप भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में सफल हो सकते हैं।
  • करियर के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे।
  • कोई सपना इस समय आपका पूरा होता नजर आएगा।
  • कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। 
  • आर्थिक मामलों में भी यह समय आपके लिए अच्छा रह सकता है। 

लक्ष्मी नारायण योग: 26 सितंबर से 2 दिसंबर तक इन राशि वालों के रहेंगे अच्छे दिन, घर-परिवार में बनी रहेगी खुशियां

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed