{"_id":"6ab4d1b7d9907140990a4242","slug":"september-purnima-2026-5-zodiac-signs-luck-money-career-opportunities-2026-09-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाद्रपद पूर्णिमा 2026: 26 सितंबर से बदल सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे नए मौके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
भाद्रपद पूर्णिमा 2026: 26 सितंबर से बदल सकती है इन 5 राशियों की किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे नए मौके
Thu, 24 Sep 2026 01:06 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:06 PM IST
सार
सितंबर महीने की पूर्णिमा पर ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। खासतौर पर पांच राशियों के लिए धन और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में नए अवसर बनने के संकेत हैं। आइए जानते हैं ये पांच राशियां कौन सी है।
विज्ञापन
भाद्रपद पूर्णिमा बदलेगी इन 5 राशियों का भाग्य
- फोटो : AI
सितंबर महीने की पूर्णिमा इस बार कई मायनों में खास मानी जा रही है। 26 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा होगी और इसी के साथ पितृपक्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस समय गुरु कर्क राशि में उच्च स्थिति में रहेंगे, जबकि शुक्र तुला राशि में अपनी ही राशि में स्थित होंगे। वहीं 26 सितंबर को बुध कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। खासतौर पर पांच राशियों के लिए धन और कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में नए अवसर बनने के संकेत हैं।
मेष राशि
- फोटो : amarujala
मेष राशि
- मेष राशि के जातकों के लिए यह समय कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर ला सकता है।
- नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है।
- लंबे समय से रुका हुआ कोई काम दोबारा गति पकड़ सकता है।
- आर्थिक मामलों में भी योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
- फोटो : amarujala
मिथुन राशि
- मिथुन राशि वालों के लिए पूर्णिमा के आसपास संपर्क और संवाद से जुड़े मामलों में लाभ के संकेत हैं।
- व्यापार करने वालों को नए लोगों से जुड़ने या काम का विस्तार करने का अवसर मिल सकता है।
- नौकरीपेशा लोगों के लिए बातचीत और समझदारी से अपनी बात रखने का समय रहेगा।
- आय बढ़ाने के नए साधनों पर भी विचार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्क राशि
- फोटो : amarujala
कर्क राशि
- कर्क राशि के लिए गुरु का अपनी उच्च राशि में होना ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।
- इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ सकता है और करियर से जुड़े फैसलों में स्पष्टता आ सकती है।
- कामकाज में सम्मान मिलने के साथ कोई नया अवसर सामने आ सकता है।
- धन संबंधी मामलों में भी सकारात्मक बदलाव की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
तुला राशि
- फोटो : amarujala
तुला राशि
- तुला राशि के स्वामी शुक्र सितंबर में तुला राशि में स्थित हैं।
- इसके अलावा 26 सितंबर को बुध का तुला में प्रवेश होगा।
- ऐसे में तुला राशि वालों के लिए बातचीत, व्यापार, रचनात्मक कार्य और साझेदारी से जुड़े मामलों में नए रास्ते खुल सकते हैं।
- नौकरी बदलने या नई जिम्मेदारी लेने की योजना बना रहे लोगों को भी अवसर मिल सकते हैं।