फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुध गोचर 2026: बुध का तुला राशि में गोचर, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिलेगा बेहतर मौका

Wed, 23 Sep 2026 01:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 23 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

26 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों को इस गोचर से हो सकता है विशेष लाभ।

विज्ञापन
budh gochar 2026 mercury transit 2026 in tula rashi positive Impact On These Rashi
बुध तुला राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में बुध ग्रह को व्यापार, वाणी और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है। बुध मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह माना जाता है। बुध चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो सबसे तेज गति से चलते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 26 सितंबर को बुध अपने मित्र शुक्र की राशि तुला में गोचर करते हैं। बुध के तुला राशि में गोचर होने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के तुला राशि में गोचर करने से किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के योग बन रहा है।

budh gochar 2026 mercury transit 2026 in tula rashi positive Impact On These Rashi
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए बुध का तुला राशि में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। बुध के गोचर करने से आपको करियर-कारोबार में अच्छे और शुभ परिणाम देखने को मिलेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान समाज में आपको अच्छा मान-सम्मान, धन और ऐशोआराम की प्राप्ति हो सकती है। 
budh gochar 2026 mercury transit 2026 in tula rashi positive Impact On These Rashi
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रेहगी। परिवार में सुख-सुविधा और शांति रहेगी। जो लोग बिजनेस में कोई बड़ी डील हासिल करना चाह रहे हैं उनको करियर में सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आपको बुध के गोचर करने भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budh gochar 2026 mercury transit 2026 in tula rashi positive Impact On These Rashi
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव
बुध का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभ से भरा हुआ होगा। इस दौरान आपको करियर में नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। आपका धर्म-कर्म के कार्यो में रुचि बनी रहेगी। बिजनेस में बंपर लाभ होता हुआ दिखाई देगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। बुध के गोचर करने से आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। 
 
विज्ञापन
budh gochar 2026 mercury transit 2026 in tula rashi positive Impact On These Rashi
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर बुध के गोचर का प्रभाव
धनु राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। किसी पुरानी समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। इस दौरान आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जो लोग विदेश में किसी तरह का कारोबार करते हैं उनको अच्छा मुनाफा और आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल करने का योग बन रहा है। बुध के गोचर करने से आपको निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ मिल सकता है। 

लक्ष्मी नारायण योग 2026: बुध-शुक्र की युति से बनेगा शुभ योग, 3 राशियों के लिए खुलेंगे धन और तरक्की के रास्ते

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed