Astro Tips: शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए करें शनिवार के ये उपाय
यदि आप शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से प्रभावित हैं, तो कुछ खास उपाय आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए कौन से उपया किए जा सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि दोष निवारण के प्रभावशाली उपाय
काली चींटियों को अन्न दान- हर शनिवार को काले तिल, गेहूं का आटा और शक्कर मिलाकर उसका मिश्रण तैयार करें और इसे काली चींटियों को खिलाएं।
लोहा धारण करें- काले घोड़े की नाल या पुरानी नाव की कील से बनवाया गया लोहे का छल्ला शनिवार को सूर्यास्त के समय मध्यमा उंगली में धारण करें।
दान से पाएं कृपा- शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को काले तिल, काला कपड़ा, कंबल, और उड़द की दाल का दान करें।
हनुमान भक्ति से राहत- हनुमान जी की पूजा करें, हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदरों को गुड़ व भुना चना खिलाएं।
तेल में चेहरा देखकर दान करें- शनिवार को सुबह स्नान के बाद एक कटोरी तेल में अपना चेहरा देखकर वह तेल किसी जरूरतमंद को दान करें।
पीपल पूजन करें- सूर्योदय के बाद पीपल वृक्ष को जल चढ़ाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें। सूर्यास्त के समय पीपल के पास दीपक जलाना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है।
तेलयुक्त भोजन का दान- शनिवार को तले हुए भोजन जैसे पूड़ी, पकौड़ी आदि किसी जरूरतमंद को खिलाएं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
रक्त चंदन से सिद्ध लेखन करें- शनिवार की रात रक्त चंदन की स्याही से भोजपत्र पर “ॐ व्ही को” लिखकर प्रतिदिन उसकी पूजा करें। इससे शनि की कृपा के साथ-साथ विद्या और बुद्धि का भी विकास होता है।
Touching Feet: भूलकर भी नहीं छूने चाहिए इन लोगों के पैर, आशीर्वाद की जगह मिल सकते हैं विपरीत प्रभाव