फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Gochar 2025: 22 जून से इन तीन राशि वालों को बिजनेस में होगा धन लाभ, बुध करेंगे राशि परिवर्तन

Wed, 11 Jun 2025 11:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 11 Jun 2025 11:44 AM IST
सार

Budh Gochar 2025: ज्योतिषियों के मुताबिक बुध अभी मिथुन राशि में विराजमान है और वह 22 जून 2025 को रात 9 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। 

विज्ञापन
Budh Gochar in Cancer 2025 Know Impact on these Zodiac Signs in hindi
ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है और वह व्यापार, संवाद, गणित व बुद्धि के कारक ग्रह है। - फोटो : adobe stock

Budh Gochar in Cancer 2025: ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है और वह व्यापार, संवाद, गणित व बुद्धि के कारक ग्रह है। बुध एक राशि में लगभग 21 दिनों तक रहते हैं और उसके बाद ही राशि परिवर्तन करते हैं। हालांकि वह जब भी गोचर करते हैं, तो कुछ राशियों को व्यापार में मुनाफा व धन लाभ की प्राप्ति होती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक बुध अभी मिथुन राशि में विराजमान है और वह 22 जून 2025 को रात 9 बजकर 17 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के राशि परिवर्तन से इन तीन राशि के लोगों को करियर और शिक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा हर क्षेत्र में शुभ समाचार की संभावनाएं बनी हुई हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।


 

Budh Gochar in Cancer 2025 Know Impact on these Zodiac Signs in hindi
बुध के प्रभाव से जीवन में सौंदर्य, ऐश्वर्य और आनंद का संचार होगा। - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
बुध का राशि परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा। आपको नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। जो लोग सरकारी या आधिकारिक कार्यों के लिए परेशान चल रहे थे, उनकी समस्याएं समाप्त होंगी। रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ेगी। यदि नए व्यापार में आपको कुछ नुकसान हुआ था, तो अब लाभ की उम्मीद की जा सकती है। इस समय आर्थिक कार्यों में गति आ सकती है। व्यवसाय या कारोबार से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप विदेश तक बिजनेस ले जा सकते है। बुध के प्रभाव से जीवन में सौंदर्य, ऐश्वर्य और आनंद का संचार होगा।

Budh Gochar in Cancer 2025 Know Impact on these Zodiac Signs in hindi
ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के घर का माहौल आनंदमय रहेगा। वाणी की मधुरता से रिश्तों को और मजबूत करने में आप सफल होंगे। आपकी संवाद करने की कला से लोगों में अच्छी छवि बनेगी। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। इस दौरान नौकरी कर रहे लोगों को कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होंगे। इस समय पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में मुनाफा होने पर आर्थिक स्तर पर मजबूती महसूस होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Gochar in Cancer 2025 Know Impact on these Zodiac Signs in hindi
आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
बुध का कर्क राशि में जाना आपके लिए खास रहेगा। यह गोचर आपके प्रमोशन के योग बना रहा है। छात्रों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल है। शिक्षा में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। ऑनलाइन या मार्केटिंग क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का वेतन बढ़ेगा। यह समय आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव को भी बढ़ा सकता है। नए घर में प्रवेश करने का योग भी बन सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी और आपसी विश्वास गहराएगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। 
stro Remedies: कंगाली और दुर्भाग्य को दूर करने के कुछ उपाय, बन सकते हैं धनवान और दूर हो सकती हैं परेशानियां
Moon-Rahu Yuti: 16 जून को चंद्र-राहु की युति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed