जल्द ही नया साल 2024 शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में आने वाले साल के बारे में भविष्यवाणियां की जाती हैं। आने वाले साल के लिए भविष्यफल में ग्रहों की चाल का ज्योतिषीय विश्लेषण किया जाता है जिससे यह मालूम होता है कि सभी राशि के जातकों के जीवन में क्या महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं जिसकी वजह से इनका शुभ-अशुभ प्रभाव काफी देर तक रहता है। शनि किसी एक से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लगाते हैं।
शनिदेव अभी अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं। इसके अलावा शनिदेव समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव भी करते हैं। साल 2024 में शनिदेव 3 बार अपनी चाल में परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के मुताबिक शनिदेव 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त होने वाले हैं। अस्त रहने के बाद 18 मार्च 2024 को कुंभ राशि में ही उदय होंगे। वहीं 29 जून 2024 को शनिदेव वक्री हो जाएंगे। शनि के साल 2024 में कुंभ राशि में रहने, अस्त होने और वक्री होने की वजह से साल 2024 में कुछ राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। इन राशि वालों के जीवन में धन लाभ और सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं साल 2024 मं कौन-कौन सी राशियां लकी हैं।
2 of 4
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
साल 2024 में शनिदेव का स्वराशि कुंभ में होना और 3 बार चाल बदलना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। करियर और कारोबार के लिहाज से साल 2024 अच्छा रहने वाला साल साबित होगा। नई नौकरी के प्रस्ताव आ सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में गति देने के लिहाज से आपकी आर्थिक उन्नति हो सकती है।
3 of 4
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
साल 2024 में शनि का चाल में बदलाव सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा सिद्ध हो सकता है। नए काम की शुरुआत आपको तरक्की दिला सकता है। आपकी सभी तरह के रूके हुए काम इस साल जरूर पूरे होंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ इस वर्ष जरूर मिलेगा। वैवाहिक जीवन अच्छे से बीतेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की खोज करने वाले जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। इस साल आप अपने शत्रुओं के ऊपर पूरे साल हावी होंगे।
4 of 4
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
साल 2024 में शनि का 3 बार चाल बदलना कुंभ राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। शनिदेव कुंभ राशि के स्वामी हैं और पूरे वर्ष इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में आपके लिए सालभर भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिल सकता है। सभी तरफ आपके द्वारा किए गए काम की तारीफ होगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि देखने को मिलेगी। धन कमाने के अपार मौके मिलेंगे।