फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Asta 2025: शनि राशि परिवर्तन करने से पहले होंगे अस्त, जानिए किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Sun, 16 Feb 2025 01:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 16 Feb 2025 01:57 PM IST
सार

शनि 29 मार्च 2025 राशि परिवर्तन करेंगे, लेकिन उसके पहले न्याय और कर्मफलदाता शनि 23 फरवरी को अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने पर सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
shani asta 2025 Saturn combustion in kumbh rashi shani dev will impact On these zodiac sign
शनि अस्त - फोटो : amar ujala

Shani Asta 2025: शनिदेव को न्याय और कर्म के देवता माने गए हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं, यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर उसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस साल शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ की यात्रा को खत्म करते हुए गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। शनि 29 मार्च 2025 राशि परिवर्तन करेंगे, लेकिन उसके पहले न्याय और कर्मफलदाता शनि 23 फरवरी को अस्त हो जाएंगे। शनि के अस्त होने पर सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का अस्त होना एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें ग्रह जब भ्रमण करते हुए सूर्य के बेहद नजदीक आ जाते हैं तो ग्रह सूर्य की ऊर्जा के समाने अपनी शक्तियां खो देते हैं। आपको बता दें कि शनि 23 फरवरी को जब कुंभ राशि में रहते हुए अस्त होंगे तो करियर में परेशानियां को सामना करना पड़ सकता है। 

shani asta 2025 Saturn combustion in kumbh rashi shani dev will impact On these zodiac sign
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि आपके ग्यारहवें भाव में अस्त होंगे। कुंडली का ग्यारहवां भाव आय और इच्छा पूर्ति का होता है  ऐसे में आपको सफलता प्राप्त करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मेष राशि के जातकों के लिए शनि दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। ऐसे में शनि के अस्त होने पर आपके जीवन में काफी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। 

Weekly Horoscope (17 to 23 February): सभी 12 राशि वालों के लिए सप्ताह कैसा रहेगा ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

shani asta 2025 Saturn combustion in kumbh rashi shani dev will impact On these zodiac sign
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए शनि आपकी कुंडली के चौथे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और शनि का अस्त होना आपके पंचम भाव को प्रभावित करेगा। ऐसे में शनि के अस्त होने पर करियर को लेकर चिंतांएं बढ़ सकती है। आपको कार्य क्षेत्र में अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर काम करने की जररूत है। नौकरी पेशा जातकों को नौकरी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं व्यापार में आपको औसत ही मुनाफा प्राप्त होगा। सेहत के नजरिए से आपको अपने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से निजात के लिए धन खर्च हो सकते हैं। आपके खर्चों में बेताहाशा वृद्धि हो सकती है। 

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
shani asta 2025 Saturn combustion in kumbh rashi shani dev will impact On these zodiac sign
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए कुंडली में शनि लग्न और दूसरे भाव के स्वामी हैं और शनि आपके दूसरे भाव में अस्त होंगे। ऐसे में आपको मिलने वाले लाभ में कमी आ सकती है। धन संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। जो व्यापार करते हैं उनके लिए शनि का अस्त होना मिलाजुला परिणाम देगा। वहीं प्रेम जीवन में कुछ गलतफहिमां और प्रेम का अभाव हो सकता है। 

राहु-गुरु और बुध की युति बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान

विज्ञापन
shani asta 2025 Saturn combustion in kumbh rashi shani dev will impact On these zodiac sign
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि तीसरे और चौथे भाव के स्वामी होते हैं और इनका अस्त होना आपके चौथे भाव में होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का चौथा भाव वाहन और मकान सुख से संबंधित होता है। ऐसे में सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। शनि के अस्त होने पर आपके कामकाज में अचानक से परेशानियां बढ़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में दबाव के चलते नौकरी में बदलाव करने के बारे में मन में विचार आ सकता है। 

Guru Margi 2025: देवगुरु बृहस्पति अब हुए मार्गी, जानिए तुला राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed