फरवरी माह में बहुत ही खास योग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फरवरी के आखिरी सप्ताह में तीन ग्रहों के संयोग से त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। यह त्रिग्रही संयोग मीन राशि में होगा। आपको बता दें कि 27 फरवरी को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही राहु और शुक्र की युति मीन राशि हैं। इस तरह से मीन राशि में बुध, गुरु और राहु की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा। इस त्रिग्रही योग में राहु संग बुध और गुरु के होने से कुछ राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। जिससे कुछ की परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इस त्रिग्रही योग से किन-किन राशि वालों को सतर्क रहना होगा।
राहु-गुरु और बुध की युति बनेगा त्रिग्रही योग, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 15 Feb 2025 05:14 PM IST
सार
27 फरवरी को बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही राहु और शुक्र की युति मीन राशि हैं। इस तरह से मीन राशि में बुध, गुरु और राहु की युति होगी, जिससे त्रिग्रही योग बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन