फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ardhakendra Yog 2025: 24 फरवरी को होगा अर्धकेंद्र योग का निर्माण, इन 3 राशियों की रहेगी चांदी

Sun, 16 Feb 2025 06:25 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 16 Feb 2025 06:25 AM IST
सार

Ardhakendra Yog in Kundli: 24 फरवरी को सुबह 3:25 बजे बुध और यम 45 डिग्री के कोण पर स्थित होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण होगा। इस स्थिति कई राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
 

विज्ञापन
Ardhakendra Yog 2025 Date 24 February Know About These Three Lucky Zodiac Signs
ardhkendra yog 2025 - फोटो : amar ujala

Ardhakendra Kaise banta hai: ज्योतिष शास्त्र  में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध एकाग्रता, बुद्धिमत्ता, तर्क और व्यापार के लिए महत्वपूर्ण ग्रह है। वर्तमान में बुध कुंभ राशि में स्थित हैं। जब भी बुध अपनी गति में परिवर्तन करते हैं, इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है।



महाशिवरात्रि से पहले, 24 फरवरी 2025 को सुबह 3:25 बजे, बुध और यम एक-दूसरे से 45 डिग्री के कोण पर होंगे, जिससे अर्धकेंद्र योग का निर्माण होगा। इस योग के कारण कई राशियों को विशेष लाभ मिलेगा और उनके रुके हुए कार्य भी संपन्न होंगे। आइए जानते हैं कि कौन सी राशियाँ इस योग से लाभान्वित होंगी।

Mahakumbh 2025: क्या महाकुंभ में स्त्रियों के स्नान के लिए है कोई विशेष नियम? जानें क्या करें क्या नहीं
Surya Gochar 2025: मार्च में इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, सूर्य करेंगे मीन राशि में प्रवेश
Shani Asta 2025 : शनि कुंभ राशि में होंगे अस्त, ये राशियां रहें सतर्क

Ardhakendra Yog 2025 Date 24 February Know About These Three Lucky Zodiac Signs
कुंडली में अर्धकेन्द्र योग - फोटो : amar ujala

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए अर्धकेंद्र बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इस राशि के लोग काम के सिलसिले में कई लंबी यात्राएं कर सकते हैं, जिससे उनके जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। करियर में आपके प्रयासों के चलते भाग्य का पूरा सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी लाभ के अच्छे संकेत हैं। इसके अलावा, पार्टनर के साथ समय बिताने का अनुभव सुखद रहेगा।

Ardhakendra Yog 2025 Date 24 February Know About These Three Lucky Zodiac Signs
कुंडली में अर्धकेन्द्र योग - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सुख-सुविधाओं में तेजी से वृद्धि संभव है। इसके साथ ही, उन्हें अपने बड़ों का पूरा सहयोग मिल सकता है। लंबी दूरी की यात्रा या विदेश यात्रा करने का अवसर भी मिल सकता है, जो करियर पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। धन लाभ के संकेत भी बन रहे हैं, और आप धन संचय में सफल हो सकते हैं। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन के संदर्भ में, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आपके जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। आत्मविश्वास में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ardhakendra Yog 2025 Date 24 February Know About These Three Lucky Zodiac Signs
कुंडली में अर्धकेन्द्र योग - फोटो : amar ujala

सिंह राशि 
इस राशि के जातकों के जीवन में कई सुखद अनुभव हो सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप सफलता प्राप्त हो सकती है, और आपके काम की सराहना भी की जा सकती है। आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है, और आप पैसे बचाने में भी सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। आप ऊर्जा और उत्साह से भरे हुए महसूस कर सकते हैं।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed