Mangal Rashi Parivartan 2026: सितंबर में मंगल का बड़ा परिवर्तन होने वाला है। वह 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को शाम 05 बजकर 03 मिनट पर अपनी नीच राशि यानी कर्क राशि में गोचर करेंगे। मंगल यहां 12 नवंबर 2026 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, सेनापति मंगल की कर्क नीच राशि है, इसलिए उनकी ऊर्जा और प्रभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशियों को करियर-कारोबार को लेकर परेशानियां व लाभ के लिए समय चुनौतीपूर्ण रह सकता है। इसके अलावा जातकों को कार्यक्षेत्र और सेहत से जुड़ी कुछ दिक्कतें भी होने की आशंका है। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।
नवंबर तक इन राशि वालों के लिए रहेगा कष्टकारी समय, मंगल का कर्क में गोचर बढ़ाएगा परेशानियां
Mangal Rashi Parivartan 2026: मंगल का गोचर कुछ राशि वालों के लिए परेशानियां ला सकता है। ऐसे में जातकों को नवंबर तक सावधानी रखने की आवश्यकता रहेगी। आइए इनके नाम जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सावधानी रखनी होगी। व्यापार को लेकर अलर्ट रहें और कोई भी नया काम अभी न करें। इस समय कामकाज को लेकर परेशानियां बढ़ सकती हैं और कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। वहीं, मिथुन राशि वालों को धन से जुड़े फैसले जल्दबाजी में करने से बचना होगा। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
2 सितंबर से इन चार राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और वाहन खरीदने की इच्छा होगी पूरी
2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
धनु राशि
धनु राशि वालों को अपनी वाणी का खास ध्यान रखना होगा। पारिवारिक जीवन में बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। काम पूरे करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान धैर्य से काम लेना आपके लिए उचित रहेगा। रिश्तों में बातचीत के जरिए गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें।
गजकेसरी राजयोग से इन राशि वालों को होगा जबरदस्त लाभ, घर-नौकरी-व्यापार में बढ़ेगा सुख
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को लापरवाही करने से बचना होगा। सेहत के लिहाज से भी आपको थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। काम के दबाव के कारण थकान महसूस करेंगे। किसी सौदे या निवेश में पैसा लगाने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना आपके लिए बेहतर रहेगा। पुराने विवाद एक बार फिर उठ सकते हैं। नौकरी को लेकर अभी और प्रयास आपको करने होंगे।
वृषभ राशि के जातकों के करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।