फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल और चंद्रमा की युति से बनेगा महालक्ष्मी राजयोग, इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली

Tue, 01 Sep 2026 06:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 01 Sep 2026 06:29 PM IST
सार

Mahalakshmi Rajyog: जन्माष्टमी के बाद 5 सितंबर 2026 को मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से बहुत ही शुभ और लाभकारी योग महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। 

विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyog Mars Moon Conjunction In Gemini to Bring Luck and Prosperity for These Zodiac Signs
Mahalakshmi Rajyog - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में समय-समय पर ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई तरह के शुभ राजयोगों का निर्माण होता है। सितंबर माह में जल्द ही एक ऐसा शुभ राजयोग बनेगा जिसका शुभ प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलेगा।  5 सितंबर 2026 को महालक्ष्मी राजयोग बनेगा जिसे बहुत ही शुभ योग माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में यह महालक्ष्मी राजयोग बनता है उनके जीवन में कई मौके पर धन प्राप्ति के योग बनते हैं और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनता है। 5 सितंबर को मिथुन राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। आपको बता दें मिथुन राशि में पहले से मंगलदेव विराजमान हैं और 5 सितंबर को चंद्रमा इस राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे महालक्ष्मी राजयोग के निर्माण से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।  

Mahalakshmi Rajyog Mars Moon Conjunction In Gemini to Bring Luck and Prosperity for These Zodiac Signs
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
इन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए महालक्ष्मी योग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि के योग हैं और धार्मिक गतिविधियों भाग लेना का अवसर मिलेगा। व्यापार में नए तरह की डील हो सकती है।
 
Mahalakshmi Rajyog Mars Moon Conjunction In Gemini to Bring Luck and Prosperity for These Zodiac Signs
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
5 सितंबर को मिथुन राशि में बना महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। इस योग से धन प्राप्ति के योग बनेंगे और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यक्तित्व में निखार आएगा और कार्यस्थल में आपको बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग है। जो लोग बिजनेस से संबंधित हैं उनकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyog Mars Moon Conjunction In Gemini to Bring Luck and Prosperity for These Zodiac Signs
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए महालक्ष्मी योग बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती होगी। धन प्राप्ति के कई तरह के मौके मिलेंगे। आपको पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। आपको अपने दिए उधार धन की वापसी हो सकती है। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। लेन-देन में आपको अच्छा खासा लाभ होगा। 

सितंबर में इन 3 राशि वालों पर बढ़ेगा परेशानियों का दबाव, नौकरी-सेहत सहित धन के मामले में बरतें सावधानी

विज्ञापन
Mahalakshmi Rajyog Mars Moon Conjunction In Gemini to Bring Luck and Prosperity for These Zodiac Signs
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मिथुन राशि में बना महालक्ष्मी योग बहुत ही शुभ और मंगलकारी साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों को मनचाही जगह नौकरी मिलने के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है। सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो लोग विदेशों से संबंधित काम करते हैं उनको फायदा मिल सकता है।  

जन्माष्टमी 2026: इस साल बनेगा द्वापर युग जैसा दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों पर बरसेगी कान्हा की विशेष कृपा

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed