फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturn Transit 2025: साल 2025 में शनि की रहेगी इन राशियों पर विशेष कृपा, लाभ के अवसरों में होगी वृद्धि

Fri, 08 Nov 2024 01:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 08 Nov 2024 01:13 AM IST
सार

Saturn Transit 2025: 29 मार्च 2025 को शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर ये 3 जून 2027 तक रहेंगे। शनि के ढाई वर्षों बाद राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी तो कुछ पर साढे़साती शुरू होगी।

विज्ञापन
saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi positive impact on these zodiac sign
साल 2025 में शनि का मीन राशि में परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला

Saturn Transit 2025: नया साल शुरू होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। साल 2025 में कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। साल 2025 में कर्मफलदाता, न्यायाधीश और दंडाधिकारी शनि अपनी राशि बदलेंगे। वैदिक ज्योतिष में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है और यह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर उसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं, अगले साल 2025 तक इसी में रहेंगे। 29 मार्च 2025 को शनि गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे, जहां पर ये 3 जून 2027 तक रहेंगे। शनि के ढाई वर्षों बाद राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी तो कुछ पर साढे़साती शुरू होगी। वहीं शनि के साल 2025 में राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi positive impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
साल 2025 में शनि आपके एकादश भाव में गोचर करेंगे। शनि आपके लिए नवम और दशम भाव के स्वामी होकर एकादश भाव पर अपना प्रभाव डालेंगे। शनि का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आपके लिए लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। करियर और कारोबार में आपको तरक्की देखने को मिलेगी। अचानक से धन लाभ और पैतृक संपत्ति से फायदे के योग बन रहे हैं। आपके लिए शनि की पंचम और अष्टम भाव में पूर्ण द्दष्टि होने से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म होंगी। आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। कानूनी मामलों में आपकी जीत तय है। आने वाला साल आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। 

saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi positive impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि सातवें और आठवें भाव के स्वामी होकर नवम भाव में गोचर करेंगे। नवम भाव कुंडली का भाग्य का भाव माना जाता है। शनि के मीन राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों पर से कंटक शनि की पनौती खत्म होगी। कार्यों में सफलता शनि के गोचर करने के बाद से मिलनी शुरू हो जाएगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव और वेतन में वृद्धि के योग हैं। जो काम आपके नहीं हो रहे थे और इसमें तरह-तरह की बाधाएं आ रही थीं वह शनि के राशि परिवर्तन के साथ दूर होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi positive impact on these zodiac sign
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
शनि के साल 2025 में राशि परिवर्तन करने पर मकर राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से छुटकारा मिल जाएगा। शनि आपके लिए दूसरे लग्न और दूसरे भाव के स्वामी होकर तीसरे पराक्रम भाव में प्रवेश करने वाले हैं। नए साल पर जब शनि कुंभ राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में गोचर करेंगे। तब धीरे-धीरे आपके जीवन में सुख और शांति मिलनी शुरू हो जाएगी। कार्यों में सफलता और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग और लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन रहा है। 
विज्ञापन
saturn transit 2025 shani gochar in meen rashi positive impact on these zodiac sign
साल 2025 में शनि का मीन राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला
साढ़ेसाती- साल 2025 में शनि के राशि परिवर्तन करने पर कुंभ, मीन और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती रहेगी।
ढैय्या- साल 2025 में शनि गोचर करने पर सिंह और धनु राशि वालों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। 

साल 2025 में ये राशियां साढ़ेसाती और ढैय्या से होंगी मुक्ति
मकर राशि वालों को साढ़ेसाती के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति और साल 2025 में कर्क और वृश्चिक राशि वालों को शनि की ढैय्या से मिलेगा छुटकारा। 

शनि होंगे मार्गी और वक्री गुरु मिलकर दिलाएंगे इन राशि वालों को कोई बड़ा फायदा, जानें कौन सी हैं राशियां
Shukra Gochar 2024: धनु राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों के धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार
Vivah Muhurat 2025: जानें साल 2025 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed