नवंबर का महीना ग्रहों के गोचर के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण है। नवंबर में शनि ग्रह जोकि सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं 16 नवंबर को अपनी स्वराशि कुंभ में रहते हुए वक्री से मार्गी होने वाले हैं। वहीं देवगुरु जो 13 महीनों में अपनी राशि बदलते हैं इस समय शुक्र की राशि वृषभ में विराजमान हैं। गुरु इस साल पूरे इसी राशि में रहेंगे। देवताओं के गुरु बृहस्पति और कर्मफलदाता शनि एक लंबे समय तक किसी एक राशि में विराजमान रहते हैं जिस कारण से जब-जब इनका गोचर या फिर चाल में बदलाव आता है तो हर एक राशि के लोगों के जीवन पर इसका असर देखने को मिलता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी और गुरु के वक्री होने का लाभ सबसे ज्यादा किन राशि के लोगों को मिलेगा।
शनि होंगे मार्गी और वक्री गुरु मिलकर दिलाएंगे इन राशि वालों को कोई बड़ा फायदा, जानें कौन सी हैं राशियां
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:16 PM IST
सार
नवंबर माह में गुरु वृषभ राशि में रहते हुए वक्री हैं और शनि 16 नवंबर को अपनी मूल त्रिकोण राशि में रहते हुए वक्री से मार्गी होंगे। इससे कुछ राशियों के ऊपर इसका प्रभाव देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन