फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2024: धनु राशि में शुक्र का गोचर, इन राशियों के धन-दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

सार

शुक्र 07 नवंबर 2024 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

विज्ञापन
Venus Transit in Sagittarius 2024 Shukra Gochar Dhanu Rashi Know About These Lucky Zodiac Signs
Shukra Gochar 2024: शुक्र देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में करेंगे प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 07 नवंबर 2024 को सुबह 03 बजकर 21 मिनट पर वृश्चिक राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं शुक्र का धनु राशि में गोचर सभी 12 राशियों के ऊपर कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 



 
Venus Transit in Sagittarius 2024 Shukra Gochar Dhanu Rashi Know About These Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष राशि
कालपुरुष की कुंडली के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि में शुक्र का गोचर नवम भाव यानी भाग्य भाव में होगा। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा, करियर और कारोबार में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आय साधनों में वृद्धि होगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी और दान पुण्य करेंगे। तीर्थयात्रा का भी सुअवसर आएगा। 

Venus Transit in Sagittarius 2024 Shukra Gochar Dhanu Rashi Know About These Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे भाव के स्वामी होते हैं साथ ही यह आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करके आपके सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन अधिक खर्च हो सकते हैं ऐसे में आपको आय-व्यय का संतुलन बनाकर चलना होगा। पैतृक संपत्ति या फिर शेयर बाजार में निवेश से धन की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी कुछ योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार से अच्छा मुनाफा हासिल होने के योग बन रहे हैं।  वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन  का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Venus Transit in Sagittarius 2024 Shukra Gochar Dhanu Rashi Know About These Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर करते हुए आपके सातवें भाव में होगा। सातवां भाव साझेदारी और दांपत्य जीवन से संबंधित होता है। शुक्र वैवाहिक जीवन में आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। आपकी व्यापार के लेकर बनाई गई नई रणनीतियां और योजनाएं बहुत ही सफल रहेंगी। करियर को लेकर कुछ यात्राएं हो सकती हैं। व्यापार में पहले के मुकाबले बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। 

विज्ञापन
Venus Transit in Sagittarius 2024 Shukra Gochar Dhanu Rashi Know About These Lucky Zodiac Signs
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी होकर धनु राशि में गोचर करते हुए आपकी राशि से छठे भाव में प्रवेश करेंगे। कुंडली का छठा भाव शत्रु और कर्ज का होता है। ऐसे में आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। घर, व्यापार और नौकरी को लेकर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में कुछ अड़चनें आ सकती हैं और शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। किसी कारण से तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। कई बार आपका कार्य होते-होते रुक जाएगा किंतु हताश न हो सफलता आपको ही मिलेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed