फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए मेष से लेकर मीन राशि वालों का भविष्यफल

Sat, 01 Nov 2025 08:13 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 01 Nov 2025 08:13 AM IST
सार

Yearly prediction 2026: नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, अवसर और चुनौतियां लेकर आता है। राशिफल 2026 के माध्यम से आप जान सकते हैं कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में साल आपके लिए कैसे फलदायी रहेगा और अपने प्रयासों को सही दिशा में कैसे लगाना है।

विज्ञापन
Rashifal 2026 Yearly Prediction Varshik Rashifal Mesh to Meen Rashi Know New Year Rashifal All Zodiac Signs in
साल 2026 का राशिफल - फोटो : amar ujala

Varshik Rashifal 2026: जब भी नया साल आता है, वह अपने साथ नई उम्मीदों, अवसरों और चुनौतियों का संदेश लेकर आता है। हर व्यक्ति के जीवन में नए साल की शुरुआत एक नई ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक होती है। कुछ उम्मीदें इस नए साल में पूरी होकर खुशियों और सफलता का कारण बनती हैं, तो कुछ अधूरी रह जाती हैं, जिनसे अनुभव और सीख मिलती है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें बिना विशेष प्रयास के सफलता मिल जाती है, जबकि दूसरों को अपने लक्ष्य तक पहुँचने के लिए मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम करना पड़ता है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि साल के कौन से समय आपके लिए अनुकूल हैं और कब सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है।
Monthly Numerology: इन मूलांक के लोगों के लिए कमाल का रहने वाला है नवंबर, पड़ें मासिक अंक फल
इसी संदर्भ में हम आपके लिए लेकर आए हैं राशिफल 2026। इस राशिफल के माध्यम से आप जान पाएंगे कि आने वाला साल आपके लिए किस तरह का रहेगा और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, परिवार और प्रेम में आपको किस तरह के परिणाम मिल सकते हैं। इसके अलावा, यह राशिफल आपको यह भी बताएगा कि आप अपनी मेहनत और प्रयासों का सही दिशा में उपयोग कैसे करें ताकि साल 2026 आपके लिए सफलता, संतुलन और सुख-शांति से भरा रहे। आइए, विस्तार से जानते हैं कि नया साल आपके लिए और आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आने वाला है।
Monthly Horoscope November: नवंबर का मासिक राशिफल, कई राशियों की होगी बल्ले-बल्ले और चमकेगा भाग्य

Rashifal 2026 Yearly Prediction Varshik Rashifal Mesh to Meen Rashi Know New Year Rashifal All Zodiac Signs in
Varshik Mesh Rashifal 2026 in Hindi - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
साल 2026 मेष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव और नए अवसरों से भरा रहने वाला है। इस वर्ष मेहनत जरूर करनी होगी, लेकिन उसका फल भी आपको संतोषजनक और मनचाहा मिलेगा। छात्रों के लिए यह समय अपने लक्ष्य और सपनों को पूरा करने का अनुकूल रहेगा, वहीं घर में नई सुविधाओं जैसे वाहन या अन्य सुख-सुविधाओं की प्राप्ति के भी संकेत हैं। अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Mesh Rashifal 2026: कैसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए साल 2026 ? पढ़ें वार्षिक राशिफल
 
 

Rashifal 2026 Yearly Prediction Varshik Rashifal Mesh to Meen Rashi Know New Year Rashifal All Zodiac Signs in
Vrishabha Varshik Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
वर्ष 2026 वृषभ राशि के जातकों के लिए नए अवसरों और संभावनाओं से भरा रहेगा। इस साल आपको आर्थिक समृद्धि और सफलता के नए रास्ते मिलेंगे, जिससे जीवन में सुख और संतोष बढ़ेगा। साल के मध्य तक आप अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता महसूस करेंगे। हालांकि परिवार में कभी-कभी हल्की-फुल्की असंतोष या विवाद की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपकी समझदारी से सब ठीक हो जाएगा। जून के बाद आप सामाजिक कामों में ज्यादा सक्रिय रहेंगे और नेतृत्व कौशल में भी वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Vrishabha Rashifal 2026: वृषभ राशि वालों के लिए खास रहेगा साल 2026, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashifal 2026 Yearly Prediction Varshik Rashifal Mesh to Meen Rashi Know New Year Rashifal All Zodiac Signs in
Mithun Varshik Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
साल 2026 मिथुन राशि के जातकों के लिए कई सकारात्मक अवसर लेकर आएगा। इस वर्ष राहु और केतु की स्थितियों के कारण आपके प्रयासों में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। साल के अंतिम दिनों में राहु अष्टम भाव में प्रवेश करेगा, जिससे कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, लेकिन उससे पहले लंबी यात्राओं और विदेश यात्रा के अवसर बनेंगे। बृहस्पति के प्रभाव से आपकी सेहत अच्छी रहेगी और धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। संतान प्राप्ति की इच्छाएं पूरी हो सकती हैं और विद्यार्थी वर्ग के लिए प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने की संभावना है। इसके अलावा, धार्मिक यात्रा करने का भी यह साल अनुकूल रहेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Mithun Rashifal 2026: कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 ? जानें क्या कहता है आपका राशिफल

विज्ञापन
Rashifal 2026 Yearly Prediction Varshik Rashifal Mesh to Meen Rashi Know New Year Rashifal All Zodiac Signs in
Cancer Yearly Horoscope 2026 - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
साल 2026 कर्क राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव और नए अवसर लेकर आने वाला है। साल की शुरुआत में शनि नवम भाव और बृहस्पति 12वें भाव में स्थित रहकर आपकी सेहत, आमदनी और पारिवारिक मामलों पर असर डाल सकते हैं। साल के मध्य में जब बृहस्पति कर्क राशि में आएगा, तब कई समस्याओं का समाधान मिलेगा और आप अपने प्रयासों से खुद को साबित कर पाएंगे। इस वर्ष आध्यात्मिक उन्नति के अवसर मिलेंगे और विदेश संबंधी मामलों में लाभ की संभावना बढ़ेगी। ग्रहों की चाल धार्मिकता और पारिवारिक जीवन को सुधारने के अवसर भी देगी। हालांकि, अष्टम भाव में राहु के प्रभाव से ससुराल पक्ष के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन अचानक लाभ मिलने की संभावना भी बनी रहेगी। कर्क राशि के वार्षिक राशिफल 2026 के बारे में विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वालों की साल 2026 में बढ़ सकती हैं समस्याएं, पढ़ें वार्षिक राशिफल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed