Cancer Yearly Horoscope 2026: कर्क राशि के लोगों के लिए साल की शुरुआत में शनि नवम भाव में और बृहस्पति 12वें भाव में बैठकर अपना प्रभाव डालेंगे। साल के मध्य में बृहस्पति कर्क राशि में जाकर आपकी समस्याओं का अंत करेंगे, तब तक आपको अपनी सेहत, आमदनी आदि पर ध्यान देना होगा। इस साल आप खुद को साबित कर सकते हैं। आध्यात्मिक स्तर पर उन्नति प्राप्त होने और विदेश संबंधी मामलों में लाभ की स्थिति बनेगी। ग्रहों का गोचर धार्मिकता और पारिवारिक रूप से आगे बढ़ाने के अवसर प्रदान करेगा। अष्टम भाव में राहु का बने रहना ससुराल पक्ष से मतभेद को जन्म दे सकता है, लेकिन अचानक से ससुराल से लाभ भी प्रदान करवा सकता है। विस्तार से जानने के लिए कर्क राशि के लोगों के लिए विशेष पेशकश है, कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2026
Cancer Horoscope 2026: कर्क राशि वालों की साल 2026 में बढ़ सकती हैं समस्याएं, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Cancer Yearly Horoscope 2026: कर्क राशि के लोगों के लिए साल की शुरुआत में शनि नवम भाव में और बृहस्पति 12वें भाव में बैठकर अपना प्रभाव डालेंगे।
हेल्थ
साल 2026 कर्क राशि के लोगों को सेहत के मामले में मुश्किलों से निपटाने में सक्षम बनाएगा। आप मानसिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। जीवन ऊर्जा बढ़ेगी और फिटनेस के लिए खुद को तैयार करेंगे। वर्ष की शुरुआत सेहत के लिए ठीक-ठाक रहेगी और खराब सेहत से उभरने में आप सफल होंगे, लेकिन 12वे घर से बृहस्पति का प्रभाव सेहत में कमजोरी का कारण बन सकता है। मानसिक चिंता, परेशानियां, स्वास्थ्य संबंधी कष्ट आपको परेशान कर सकते हैं और आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर सकते हैं।
फरवरी और मार्च के बीच में सावधानी के साथ गाड़ी चलाना ठीक होगा, नहीं तो चोट लग सकती है या रक्त प्रवाह हो सकता है, इसके बाद बात और पित्त के रोग अधिक असर कारक साबित होंगे, जो लोग पुरानी बीमारियों से ग्रसित है, जैसे कि उच्च रक्तचाप, निम्न रक्तचाप, मधु में उन्हें विशेष सतर्कता रखनी होगी और डॉक्टर के संपर्क में बना रहना होगा। इस समय अवधि में मानसिक स्थिति पर भी ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी।
वर्ष के बीच में जल और वायु तत्वों के कारण होने वाले संक्रमण रोग पेट से जुड़ी समस्याएं और श्वसन संबंधी समस्याएं, जुकाम, खांसी, सर्दी, पाचन समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इस समय अवधि में अधिक धूल प्रदूषण से बचना चाहिए। स्वास्थ्य को लेकर संतुलित जीवन शैली अपनाना आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। नियमित रूप से व्यायाम करें और योग भी कर सकते हैं। ज्यादा चीनी, नमक से बचे और फाइबर युक्त आहार लें, स्वयं को स्वस्थ बनाएं। साल के अंतिम महीनों में सेहत अच्छी रहने की संभावना है।
जॉब और करियर
कर्क राशि के लोगों के लिए साल 2026 नौकरी और कैरियर के लिए मिला-जुला असर दिखाएगा। आपको नौकरी के सिलसिले में नए अवसरों की प्राप्ति होगी और लंबी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। विदेश जाकर काम करने वालों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। साल की शुरुआत के महीनो में काम को लेकर भाग दौड़ और चुनौतियां रहेगी, लेकिन आपका नाम होगा और आपके कामो को सराहना मिलेगी। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति का द्वादश भाव से गुजरा हुआ गोचर उन लोगों के लिए ज्यादा लाभदायक रहेगा, जो जन्म स्थान से दूर रहकर काम कर रहे हैं या काम करना चाहते हैं, उन्हें संबंध में अच्छे और सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
आपको अपने वर्कप्लेस पर अच्छी तरक्की मिलेगी, लेकिन उसके लिए आपको बहुत ज्यादा और निरंतरता के साथ कोशिश करनी होगी, तब जाकर आपकी कोई उम्मीद पूरी हो सकती है। अष्टम भाव से राहु का गोचर छुपे हुए शत्रुओं को सामने उजागर करने में मदद करेगा, जिससे आप थोड़ा सा आत्मविश्वास मजबूत पाएंगे। इस समय अवधि में आपको ज्यादा आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए ताकि आप अपने विरोधियों को धूल चटा सके। काम को लेकर कोई लापरवाही ना करें।
वर्ष के शुरुआती महीने में किसी नए बिजनेस को शुरू करना अच्छा नहीं रहेगा, पहले से ही कोई बिजनेस कर रहे हैं, तो उसको सही तरीके से जारी रखें। यह धैर्य रखने की समय अवधि है और सोच समझकर काम करना आपको लाभ देगा। बृहस्पति और शनि का छठे भाव पर प्रभाव प्रतियोगिता के लिए अच्छा है। ऐसे में कंपटीशन में सफलता मिल सकती है। राजनीति के क्षेत्र में और सरकारी नौकरी के लिए दी जाने वाली परीक्षाओं में सफलता के योग बनेंगे। बेरोजगार जातकों को भी नई नौकरी मिलने का अवसर मिलेगा। आप जहां काम कर रहे हैं, वहां पर पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ काम करते रहे, इससे आपकी राह आसान हो जाएगी और वर्ष के अंतिम महीना में आपको अच्छा लाभ देखने को मिलेगा।