फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mesh Rashifal 2026: कैसा रहेगा मेष राशि वालों के लिए साल 2026 ? पढ़ें वार्षिक राशिफल

Mon, 03 Nov 2025 04:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 03 Nov 2025 04:39 PM IST
सार

Varshik Mesh Rashifal 2026 in Hindi: साल 2026 मेष राशि के लोगों के जीवन में बहुत अच्छे बदलाव लेकर आएगा। इस साल मेहनत तो बहुत होगी, लेकिन आपको उसके बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होंगे। छात्रों को इस वर्ष अपने सपनों को साकार करने में सफलता मिलेगी और इस साल घर में नया वाहन आ सकता है। 

विज्ञापन
Mesh Rashi Varshik Rashifal 2026 Aries Yearly Horoscope Carrer Business Health Prediction in Hindi
Varshik Mesh Rashifal 2026 in Hindi - फोटो : अमर उजाला

Varshik Mesh Rashifal 2026 in Hindi: साल 2026 मेष राशि के लोगों के जीवन में बहुत अच्छे बदलाव लेकर आएगा। इस साल मेहनत तो बहुत होगी, लेकिन आपको उसके बेहतरीन परिणाम भी प्राप्त होंगे। छात्रों को इस वर्ष अपने सपनों को साकार करने में सफलता मिलेगी और इस साल घर में नया वाहन आ सकता है। आगे विस्तार से जानते हैं, मेष राशि का वार्षिक राशिफल 2026 

Mesh Rashi Varshik Rashifal 2026 Aries Yearly Horoscope Carrer Business Health Prediction in Hindi
आपकी राशि के स्वामी के मजबूत होने से इसका सकारात्मक प्रभाव सेहत को मजबूत बनाएगा। - फोटो : adobe stock

हेल्थ 
आपकी हेल्थ के लिए साल की शुरुआत अच्छी है और आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आपकी राशि के स्वामी मंगल का प्रभाव आपको भरपूर एनर्जी देगा। आप कुछ नई शारीरिक एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे और पहले से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे लोगों को लाभ होगा। मार्च के अंत से स्किन प्रॉब्लम और ब्लड प्रेशर, गैस्ट्रिक समस्याएं, शारीरिक सूजन और थकान जैसी समस्याएं सामने आ सकती है, इसलिए सेहत का ध्यान रखें। जून से स्वास्थ्य में सुधार होगा।
 

आपकी राशि के स्वामी के मजबूत होने से इसका सकारात्मक प्रभाव सेहत को मजबूत बनाएगा। आप मानसिक रूप से भी बहुत अच्छा महसूस करेंगे। अपने शारीरिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान देंगे और मानसिक स्वास्थ्य पर भी नए व्यायाम, आहार में सुधार जैसी गतिविधियां करेंगे। वर्ष के मध्य में जीवनसाथी की हेल्थ पर भी ध्यान दें। गुरु और शनि का प्रभाव सेहत को बिगाड़ सकता है, इसलिए सेहत को लेकर सतर्क रहें। किसी तरह की शारीरिक चोट, दुर्घटना या बीमारी का सामना करने की स्थिति बन सकती है। वर्ष के अंतिम दिनों में सेहत में सामान्य सुधार देखने को मिलेगा। 

Mesh Rashi Varshik Rashifal 2026 Aries Yearly Horoscope Carrer Business Health Prediction in Hindi
यह साल आपके करियर में कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। ग्रहों के प्रभाव से आपके कामकाज की गति बार-बार बढ़ती घटती रहेगी। - फोटो : adobe stock

जॉब और करियर
यह साल आपके करियर में कई बड़े बदलाव लेकर आने वाला है। ग्रहों के प्रभाव से आपके कामकाज की गति बार-बार बढ़ती घटती रहेगी। आपको कुछ नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन कुछ नई खुशी के अवसर भी आपको मिल सकते हैं। जनवरी से अप्रैल के बीच में मेहनत से सफलता प्राप्त होगी। आप अपने काम को बढ़िया ढंग से और पूरे जोश और ऊर्जा के साथ करेंगे। आपको कार्य में अधिक सक्रियता और समर्पण देखने को मिलेगा। इस अवधि में आपको दूसरी नौकरी मिलने और आपके बिजनेस में नए अवसर प्राप्त होने का समय रहेगा। लंबी यात्राएं भी शनि देव की कृपा से हो सकती है। आपके काम में मजबूती आएगी। स्थान परिवर्तन के योग वर्ष के मध्य में बन सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mesh Rashi Varshik Rashifal 2026 Aries Yearly Horoscope Carrer Business Health Prediction in Hindi
दुरस्त स्थान पर काम करने की स्थिति बनेगी। बिजनेस में विस्तार हो सकता है, कुछ नहीं कनेक्शन बन सकते हैं। - फोटो : adobe stock

कम्युनिकेशन का आपको लाभ मिलेगा। विदेशो में काम करने का अवसर वर्ष के मध्य में आपको मिल सकता है। जुलाई से सितंबर के बीच करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आप अधिक मेहनत की आवश्यकता महसूस करेंगे। जिम्मेदारियो को लेकर गंभीर होना होगा। कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। दुरस्त स्थान पर काम करने की स्थिति बनेगी। बिजनेस में विस्तार हो सकता है, कुछ नहीं कनेक्शन बन सकते हैं। सोशल नेटवर्किंग और मार्केटिंग का लाभ मिलेगा, लेकिन इसी अवधि में धैर्य से और समझदारी से काम लें और नौकरी बदलने से पहले कई बार सोच ले, क्योंकि चुनौतियां बड़ी हो सकती हैं। वर्ष के अंतिम महीनो में करियर में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा और पहले किए गए कामों के अच्छे परिणाम आपके सामने आएंगे। अक्टूबर से पदोन्नति मिलने की स्थिति बन सकती है। व्यापार में भी वृद्धि के योग बनेंगे। 

विज्ञापन
Mesh Rashi Varshik Rashifal 2026 Aries Yearly Horoscope Carrer Business Health Prediction in Hindi
आप किसी को पसंद करते हैं, तो इस समय अवधि में उनसे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। - फोटो : adobe stock

प्रेम और वैवाहिक संबंध  
लव लाइफ के लिए यह साल खुशियां लेकर आएगा। अगर आपके रिश्ते में परेशानी चल रही थी, तो वर्ष की शुरुआत से उसमें सकारात्मक स्थिति देखने को मिल सकती है। आपके रिश्तों में इस वर्ष कई बदलाव देखने को मिलेंगे। आपके अंदर रोमांटिक जोश रहेगा और कभी अपने आप कुछ परिस्थितियों में फसता हुआ महसूस करेंगे। ग्रहों के प्रभाव से आपका प्रेम प्रभावित होता रहेगा। वर्ष की शुरुआत से अप्रैल तक का समय प्रेम जीवन में भरपूर जोश रहेगा।

आप बहुत ज्यादा रोमांस से भरे रहेंगे। आप बेहद ऊर्जावान रहेंगे और आपके अंदर आकर्षण बढ़ेगा। अपने प्रियजन के साथ अधिक समय बिताएंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होता जाएगा। आप किसी को पसंद करते हैं, तो इस समय अवधि में उनसे अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। साल के बीच में शनि का प्रभाव लव लाइफ में गंभीर स्थितियां उत्पन्न करेगा। किसी विदेशी व्यक्ति के संपर्क में आने की स्थिति बनेगी। आप अपने संबंधों में शीध्रता और गंभीरता की तलाश करेंगे और अपने प्रयोजन के साथ साल के अंतिम महीना में खुशी से जीवन व्यतीत करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed