Love Horoscope 01 November in Hindi: द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथियाँ रहेंगी। इस दिन शतभिषा और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्रों का संयोग रहेगा। साथ ही ध्रुव योग, व्याघात योग, गर करण, वणिज करण और विष्टि करण बन रहे हैं। ग्रह स्थिति की बात करें तो इस दिन किसी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन सभी ग्रह अपने प्रभाव से विभिन्न राशियों को प्रभावित करेंगे।
ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।
Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर अवश्य करें ये सरल उपाय, घर में होगी बरकत और करेंगे तरक्की
यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं।
November Vrat Tyohar List: देवउठनी एकादशी से लेकर देव दिवाली तक, जानें नवंबर माह के प्रमुख व्रत और त्योहार
2 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए भावनात्मक संतुलन लाने वाला रहेगा। यदि रिश्ते में हाल ही में कोई मनमुटाव हुआ है, तो आज सुलह की संभावना है। दिल की बात छिपाने के बजाय खुलकर कहें, इससे आपका साथी भी आपके करीब आएगा। आपसी संवाद से गलतफहमियां मिटेंगी और रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा। शाम का समय प्रेम भरी बातचीत के लिए शुभ है।
3 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):आज आप अपने रिश्ते को लेकर गंभीर सोच में पड़ सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही दूरी या असंतोष अब साफ़ महसूस हो सकता है। अगर रिश्ता बोझ लगने लगा है, तो दिल की बात ईमानदारी से कहें। संवाद ही समाधान है। रिश्ते को तोड़ने से पहले एक बार सच्चे मन से बात करें। शायद हालात अब भी सुधर सकते हैं।
4 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आत्ममंथन का है। रिश्ता कमजोर हो चुका है तो सोचें,क्या सच में इसे बचाना चाहते हैं या आगे बढ़ना ही बेहतर है। जल्दबाज़ी में फैसला न लें। किसी पुराने साथी की याद या अधूरी भावनाएं मन को विचलित कर सकती हैं। दिल और दिमाग दोनों से संतुलन बनाकर ही निर्णय लें।
5 of 13
आज का लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): रिश्ते में छोटी-छोटी गलतफहमियां अब बड़ी लगने लगी हैं, लेकिन स्थिति संभाली जा सकती है। आज साथी से खुलकर बात करें और दिल की बात बिना झिझक साझा करें। भावनाओं को दबाने के बजाय व्यक्त करें। थोड़ी सी समझदारी और प्यार से रिश्ते में फिर से गर्मजोशी लौट आएगी।