Monthly Horoscope November: नवंबर का मासिक राशिफल, कई राशियों की होगी बल्ले-बल्ले और चमकेगा भाग्य
November Masik Rashifal: नवंबर माह में ग्रहों की चाल के अनुसार कुछ राशियों को करियर में नई ऊंचाइयाँ छूने का मौका मिलेगा, तो कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में विशेष सावधानी बरतनी होगी। यह महीना जहां एक ओर नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है, वहीं कुछ पुरानी अधूरी बातों को भी सामने ला सकता है।
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर महीना मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस माह आपको अपने करियर और कारोबार दोनों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाने की आवश्यकता रहेगी। मेष राशि वाले बीते माह जिन समस्याओं से परेशान चल रहे थे, वे इस माह भी बनी रह सकती हैं। जिसके चलते आपका मन में निराशा बनी रहेगी। माह के मध्य में आप अवसाद की स्थिति में रह सकते हैं। मेष राशि के जातकों को नवंबर महीने में अपनी सेहत और संबंध दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। सेहत की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। लंबी दूरी की अनचाही यात्रा या फिर छोटे-छोटे कार्यों के लिए अधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी।
मेष राशि के जातकों को नवंबर के महीने में अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा का ख्याल रखना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी जूनियर या फिर विपरीत लिंगी व्यक्ति से हल्की बात या असामान्य व्यवहार न करें वरना आपको अपमानित होना पड़ सकता है। माह के उत्तरार्ध में उच्च अधिकारियों के साथ भी अनबन होने की आशंका रहेगी। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। इस माह के मध्य में आपको अपने लव पार्टनर से मेल-मिलाप में दिक्कतें आ सकती हैं। विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी से अपेक्षित सुख-सहयोग नहीं प्राप्त हो पाएगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मनचाहे फल दिलाने वाला साबित होगा। इस माह आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जिसके कारण आप जिस भी कार्य को मनोयोग के साथ करेंगे, उसमें आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। माह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। इस दौरान घर में नई वस्तुएं खरीद कर लाने की योजना बनेगी। बहुप्रतीक्षित वस्तु की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। करियर-कारोबार की दृष्टि से पूरा माह अच्छा रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको पूर्व में किये गये निवेश और बाजार में आई तेजी से लाभ प्राप्त होगा। सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी और आप उनकी मदद से लाभ की योजनाओं से जुड़ाव होगा।
माह के मध्य में कोर्ट-कचहरी या फिर सरकारी विभाग में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सहकर्मियों से भरपूर सहयोग मिलेगा और सीनियर भी आप पर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। यदि आप नौकरी बदलने की सोच रहे थे तो आपको इस माह अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। माह के उत्तरार्ध में खान-पान और दिनचर्या सही रखें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। गलतफहमियों के दूर होने पर प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। अविवाहित लोगों का रिश्ता तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख-सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग की पूजा एवं चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिले जुले फल देने वाला रहेगा। इस माह आपको पास के फायदे दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतते हुए पूरे मनोयोग से काम करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आप अपने सीनियर के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। माह के दूसरे सप्ताह में घर-परिवार की किसी समस्या को लेकर मन चिंतित रहेगा। इस दौरान आपका मन मूल कार्य से हटकर व्यर्थ के कार्यों में उलझा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को माह के मध्य में अपने सीनियर और जूनियर दोनों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता रहेगी।
यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो माह के प्रारंभ में भले ही आपको मंदी का सामना करना पड़े लेकिन मध्य में आपको अपना कारोबार पटरी पर लौटता हुआ नजर आएगा। हालांकि इस दौरान आपके पास आय के मुकाबले खर्च की अधिकता रहेगी। जिससे के चलते आपको आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय जल्दबाजी में न लें। मिथुन राशि के जातकों को अपने प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करनी होगी। माह के मध्य में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका रहेगी। ससुराल पक्ष से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन खिन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना सामान्य फलदायी रहने वाला है। माह की शुरुआत आपके लिए अच्छी कही जाएगी। इस दौरान आपको भूमि-भवन से लाभ मिल सकता है। लंबे समय से चले आ रहे पैतृक संपत्ति के विवाद का समाधान निकल आएगा लेकिन सेहत के मोर्चे पर आपको परेशानी झेलनी सकती है। इस दौरान अचानक से कोई पुरानी बीमारी उभरने से आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से पीड़ित हो सकते हैं। माह के पूर्वार्द्ध का समय करियर-कारोबार के लिए सामान्य फलदायी कहा जाएगा। इस दौरान आपको कारोबार में लाभ तो होगा लेकिन उसके मुकाबले खर्च की अधिकता बनी रहेगी। नतीजतन आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
माह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है। यदि आप उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत हैं या फिर किसी परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो आपको मनचाही सफलता के लिए सामान्य से कहीं ज्यादा परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। कर्क राशि के जातकों को माह के उत्तरार्ध में किसी के सामने झूठे दावे करने से बचना चाहिए अन्यथा सच्चाई सामने आने पर अपयश मिल सकता है। व्यापारी वर्ग को माह के उत्तरार्ध में जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस माह सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंध सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। माह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा संभव है।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।