फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mithun Rashifal 2026: कैसा रहेगा मिथुन राशि वालों के लिए साल 2026 ? जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Sat, 01 Nov 2025 06:58 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 01 Nov 2025 06:58 AM IST
सार

Mithun Varshik Rashifal 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए साल 2026 बहुत अच्छा रहने की संभावना है। राहु और केतु आपके पराक्रम को प्रभावित करेंगे। 

विज्ञापन
Mithun Rashi Varshik Rashifal 2026 gemini Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
Mithun Varshik Rashifal 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mithun Varshik Rashifal 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए साल 2026 बहुत अच्छा रहने की संभावना है। राहु और केतु आपके पराक्रम को प्रभावित करेंगे। वर्ष के अंतिम दिनों में राहु  अष्टम भाव में होने से कुछ समस्याएं लेकर आएगा, लेकिन उससे पहले लंबी यात्राएं और विदेश यात्रा की स्थिति भी बनेगी। बृहस्पति के गोचर के परिणाम स्वरूप आपकी सेहत से लेकर धन प्राप्ति की इच्छा पूरी होगी। संतान प्राप्ति की इच्छा रख रहे लोगों को भी खुशी मिलेगी और आप यह अगर एक विद्यार्थी हैं, तो किसी कंपटीशन में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए यह साल अच्छा रहेगा।

Mithun Rashi Varshik Rashifal 2026 gemini Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
आपको तेज धार वाली वस्तुओं या आग से जुड़े हथियारों से सावधान रहना चाहिए। आपको ध्यान और मेडिटेशन करना चाहिए। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। खुद को हर दिन ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे। - फोटो : freepik

हेल्थ 
मिथुन राशि वार्षिक राशिफल 2026 के संकेत के अनुसार साल 2026 की शुरुआत आपकी सेहत के लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं कहीं जा सकती है। बृहस्पति महाराज आपके स्वास्थ्य  को अच्छा बनाए रखने की पूर्ति और कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी राशि के समय बुद्ध की कमजोर स्थिति वर्ष की शुरुआत में आपको बीमार बना सकती है। मानसिक शांति भी भंग होगी। आपका मन मानसिक उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बहुत सारे विचार एक साथ मन में आएंगे और बेचैनी रहेगी। इस समय अवधि को आराम से व्यतीत हो जाने दे।

आपको तेज धार वाली वस्तुओं या आग से जुड़े हथियारों से सावधान रहना चाहिए। आपको ध्यान और मेडिटेशन करना चाहिए। आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। खुद को हर दिन ऊर्जावान महसूस कर पाएंगे। आपको अपने मानसिक संतुलन को भी बनाए रखना होगा। बहुत सारी व्यवस्थाएं बिगड़कर आपका मानसिक तनाव कम करेंगी। हल्का पौष्टिक और सुपाच्य अच्छे भोजन, आपकी फूड हैबिट्स में शामिल होना चाहिए। जंक फूड और तेल वाले भोजन से जितना हो सके, दूर रहने की कोशिश करें, नहीं तो इसका आपको बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। आप बागवानी करके स्वयं को बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। मानसिक तनाव को स्वयं पर हावी न होने दे। अक्टूबर से दिसंबर के बीच स्वास्थ्य चुनौती पूर्ण परिस्थितियों से गुजरेगा। राहु का गोचर सेहत में एकदम से गिरावट ला सकता है और आपको शारीरिक समस्याओं की चपेट में लेकर आ सकता है, इसलिए इस वर्ष साल के अंतिम दिनों में स्वयं को शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से मजबूत बनाने की कोशिश करें।

Mithun Rashi Varshik Rashifal 2026 gemini Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
कैरियर और बिजनेस के लिए मिथुन राशि के जातकों को साल 2026 नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा। इस साल आपको अपने काम को लेकर आगे बढ़ने का बहुत सारे मौके प्राप्त होंगे और शनि महाराज आपसे बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। - फोटो : adobe stock

जॉब और करियर 
कैरियर और बिजनेस के लिए मिथुन राशि के जातकों को साल 2026 नया दृष्टिकोण प्रदान करेगा। इस साल आपको अपने काम को लेकर आगे बढ़ने का बहुत सारे मौके प्राप्त होंगे और शनि महाराज आपसे बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। काम का दबाव आपके ऊपर रहेगा, लेकिन आप स्थान परिवर्तन के लिए लड़ाई लड़ेंगे आपको लगेगा कि आपकी सुनवाई नहीं हो रही है। परंतु ऐसा नहीं है। चुपचाप आपके काम को देखा और परखा जा रहा है, इसलिए अपना काम मेहनत और ईमानदारी के साथ करते रहे। अपनी गुणवत्ता को बेहतर बनाने की कोशिश करें। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति और शनि दोनों का प्रभाव आपको राजनीति के क्षेत्र में विशेष सफलता प्रदान कर सकता है। आप पब्लिक डीलिंग करते हैं या पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको बहुत ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Rashi Varshik Rashifal 2026 gemini Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
आपकी सफलता भी बढ़ेगी और आपकी इन्कम में भी बढ़ोतरी होगी। निश्चित रूप से होने के योग बनेंगे। आप आगे बढ़कर जिम्मेदारियो को संभालेंगे, जिससे समस्याएं दूर होगी। आपकी मेहनत और लगन को देखकर आपके सीनियर आपसे इंप्रेस होंगे। - फोटो : freepik

आपकी सफलता भी बढ़ेगी और आपकी इन्कम में भी बढ़ोतरी होगी। निश्चित रूप से होने के योग बनेंगे। आप आगे बढ़कर जिम्मेदारियो को संभालेंगे, जिससे समस्याएं दूर होगी। आपकी मेहनत और लगन को देखकर आपके सीनियर आपसे इंप्रेस होंगे। आपका मन नयी योजनाओं और नए विचारों का जनक बनेगा और ये विचार आपकी पर्सनल लाइफ को भी इंप्रूव करेंगे और आपके प्रोफेशनल जीवन में और आपके वर्क प्लेस पर भी आपको बहुत ज्यादा मदद देंगे। आप अपने बिजनेस को नए तरीके से चलाने में कामयाब रहेंगे। जुलाई के बाद से आपको पहले के मुकाबले और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी।  साल के अंतिम महीनों में आप नए अवसरों को पहचान बनाएंगे और उनका अपने लाभ के लिए उपयोग करेंगे, जिससे करियर को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
Mithun Rashi Varshik Rashifal 2026 gemini Yearly Horoscope Career Business Health Prediction in Hindi
दांपत्य जीवन में वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पति महाराज की कृपा से आपका रिश्ता सब पर भारी रहेगा और आप एक दूसरे के प्रति मजबूत आत्मविश्वास ऊर्जा और आकर्षण का अनुभव करेंगे। - फोटो : freepik

प्रेम और वैवाहिक संबंध 
मिथुन राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए यह साल अच्छा रहेगा। अगर आपके विवाह की बात चल रही थी, तो आपकी शादी हो जाएगी। प्रेम और अरैज मैरिज दोनों के लिए ही यह साल शुभ रहने का संकेत देता है। लव मैरिज की स्थिति बनेगी। आपकी लव लाइफ के लिए यह समय अवधि नए अवसरों की और संकेत कर रही है। आपको लव लाइफ मे संतुलन बनाना होगा। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति के प्रथम भाव में गोचर की वजह से प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा और आपका व्यक्तित्व आकर्षित बनेगा।

आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा और आपके प्रियजन आपके निकट आएंगे। जून के बाद से आपके विवाह के योग खुल जाएंगे। अगर परिवार में विवाह की बात चल रही थी, तो वह नई दिशा में आगे बढ़ने लगेगी। वर्ष के अंतिम महीनो में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि इस समय अवधि में प्रेम जीवन में अचानक से कुछ बदलाव उत्पन्न हो सकते हैं, जो एक दूसरे से गलतफहमी का सिलसिला शुरू कर सकते हैं, इसके प्रति सावधानी रखकर ही आप अपने रिश्ते को संभाल कर पाएंगे।

दांपत्य जीवन में वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। बृहस्पति महाराज की कृपा से आपका रिश्ता सब पर भारी रहेगा और आप एक दूसरे के प्रति मजबूत आत्मविश्वास ऊर्जा और आकर्षण का अनुभव करेंगे। आपके गृहस्थ जीवन में नई उम्मीद की किरण जन्म लेगी। आप अपनी समस्याओं को खुलकर एक दूसरे के सामने व्यक्त करेंगे, जिससे आपके संबंध मजबूत बनेंगे। भविष्य की योजनाओं को साझा करेंगे। साल के बीच में ससुराल पक्ष से कुछ कहा सुनी की स्थिति बन सकती है।  आप संयम और समझदारी से काम लेते हैं, तो आप अपने दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने का प्रयास करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed