फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2025 में राहु-केतु का राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेंगे जबरदस्त लाभ के मौके

Mon, 25 Nov 2024 02:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Nov 2024 02:46 PM IST
सार

पंचांग की गणना के मुताबिक राहु 18 मई 2025 को मीन से कुंभ राशि में आ जाएंगे जबकि केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को पापी और मायावी ग्रह माना जाता है। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
rahu ketu transit 2025 these zodiac signs will get success happiness in new year 2025
दृक पंचांग के अनुसार राहु केतु का राशि परिवर्तन 18 मई 2025 को सायं 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। - फोटो : amar ujala

Rahu Ketu Transit 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है। बाकी ग्रहों की तरह इन्हें किसी भी राशि का कोई भी स्वामित्व प्राप्त नहीं है। राहु-केतु हमेशा वक्री चाल से चलने वाले ग्रहै हैं। राहु-केतु 18 महीनों के बाद राशि बदलते हैं। साल 2025 में राहु-केतु अपनी-अपनी राशियां बदलने वाले हैं। पंचांग की गणना के मुताबिक राहु 18 मई 2025 को मीन से कुंभ राशि में आ जाएंगे जबकि केतु कन्या से सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को पापी और मायावी ग्रह माना जाता है। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। राहु-केतु पापी ग्रह होने के बावजूद हमेशा ही बुरा फल ही नहीं देते बल्कि बहुत से लोगों की किस्मत भी बदलकर रख देते हैं। साल 2025 में राहु-केतु गोचर से कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं साल 2025 में कौन-कौन सी राशियां राहु-केतु के प्रभाव से मालामाल हो सकती हैं। 


 
राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

rahu ketu transit 2025 these zodiac signs will get success happiness in new year 2025
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आने वाला नया साल 2025 बहुत ही शानदार और शुभफल प्रदान करने वाला रहेगा। मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर आपके एकादश भाव से होगा जबकि केतु का गोचर आपके पंचम भाव से होगा। पंचम भाव से व्यक्ति के संतान, शिक्षा और बुद्धि का विचार किया जाता है जबकि एकादश भाव इच्छापूर्ति का भाव होता है। राहु-केतु के प्रभाव से आने वाला नया वर्ष आपके लिए अचानक से धन लाभ दिलाएगा। करियर-कारोबार में अच्छा मुनाफा और तरक्की के योग बन रहे हैं। नई योजनाएं बहुत ही कारगर साबित होंगी। निवेश के लिहाज से साल 2025 शुभ साबित होगा। जीवन में खुशियां और समृद्धि आएंगी। 
 
rahu ketu transit 2025 these zodiac signs will get success happiness in new year 2025
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु-केतु ढ़ेर सारी खुशियां लाने वाला है। आर्थिक मोर्चे पर आपको अच्छी सफलता और उन्नति के मौके मिलेंगे। मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर नवम भाव यानी भाग्य स्थान से होगा। इस भाव से व्यक्ति के भाग्य और धर्म का विचार किया जाता है, जबकि केतु का गोचर साल 2025 में तृतीय भाव से होगा। इस भाव से जातक के भाई-बहन और साहस पराक्रम का विचार किया जाता है। साल 2025 में आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बहुत अच्छी रहेगी। सुख-सुविधाओं और साहस में वृद्धि होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और समाज में आपका मान-सम्मान अच्छा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rahu ketu transit 2025 these zodiac signs will get success happiness in new year 2025
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
साल 2025 में राहु-केतु का राशि परिवर्तन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साल 2025 वृश्चिक राशि के लोगों के लिए बहुत ही शुभ समय रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर चौथे भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति के मन और माता का विचार किया जाता है। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर दशम भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति की कार्य सिद्धि और कर्म का विचार किया जाता है। साल 2205 में राहु-केतु आपको जमीन-जायदाद और धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छा लाभ दिलाएंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन
rahu ketu transit 2025 these zodiac signs will get success happiness in new year 2025
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
साल 2025 मकर राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा। कई तरह के शुभ समाचार आपको मिलते रहेंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। मकर राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर द्वितीय भाव से होगा। इस भाव से व्यक्ति की वाणी, कुटुंब और संचित धन का विचार किया जाता है। जबकि केतु का गोचर अब अष्टम भाव से होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed