फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahu Gochar 2023: गुरु की राशि मीन में राहु का प्रवेश, 30 अक्तूबर के बाद बदलेगी इन राशि वालों की किस्मत

Tue, 12 Sep 2023 02:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2023 02:57 PM IST
विज्ञापन
Rahu Gochar 2023 In October These Zodiac Signs Will Get Full Support of Luck
राहु करेंगे राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
Rahu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक अंतराल पर एक से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा ग्रह वक्री और मार्गी भी होते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन और चाल बदलने का प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर अवश्य ही पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को छाया ग्रह माना जाता है। राहु करीब 18 महीने के अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं और ये इस समय मेष राशि में विराजमान हैं। 30 अक्तूबर को राहु दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। आपको बता दें राहु हमेशा वक्री यानी उल्टी चाल से ही चलते हैं। इस तरह से 30 अक्तूबर से राहु मीन राशि में उल्टी चाल से चलने लगेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राहु जिस भाव में होते हैं वहां पर अपना शुभ-अशुभ दोनों ही तरह का प्रभाव तुरंत ही देने लगते हैं। राहु को रहस्मयी ग्रह माना जाता है। ऐसे में राहु अगर शुभ भाव में हैं तो यह जातकों के जीवन पर शुभ प्रभाव डालते है वहीं अगर राहु अशुभ भाव में है तो जीवन में परेशानियां बढ़ा देते हैं। राहु के गुरु की राशि में प्रवेश करनी कुछ राशि के जातकों को अच्छा लाभ दिला सकते हैं। आइए जानते हैं किन-किन राशियों के ऊपर राहु की शुभ द्दष्टि पड़ने वाली है। 
Rahu Gochar 2023 In October These Zodiac Signs Will Get Full Support of Luck
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
30 अक्तूबर को राहु के राशि परिवर्तन के बाद मिथुन राशि में राहु 10वें स्थान को प्रभावित करेंगे। इससे इस राशि के जातकों की सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। राहु का शुभ प्रभाव आपके ऊपर रहेगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपको हासिल होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने के कारण आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। परेशानियों का अंत होगा और जीवन खुशहाली के साथ बीतेगा। 
Rahu Gochar 2023 In October These Zodiac Signs Will Get Full Support of Luck
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए राहु तीसरे भाव में रहेंगे। राहु के शुभ प्रभाव के कारण आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिल सकती है। नौकरी में सुनहरे मौके आपको हासिल होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। निवेश के लिहाज से समय अच्छा रहेगा। राहु के शुभ प्रभाव से आप कोई बड़ा और प्रभावशाली काम करने  में कामयाब होंगे। भाग्य का अच्छा साथ और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahu Gochar 2023 In October These Zodiac Signs Will Get Full Support of Luck
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
राहु का राशि परिवर्तन आपकी ही राशि में हो रहा है। ऐसे में यह गोचर आपके लिए हर एक लिहाज से शुभ और मंगलकारी रहने वाला होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में आपको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता और धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलने के योग हैं।

यह भी पढ़ें-

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed