फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

September Horoscope 2023: आपके लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा, पढ़ें सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

Tue, 29 Aug 2023 06:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 29 Aug 2023 06:43 AM IST
विज्ञापन
september horoscope 2023 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
September Monthly Horoscope 2023

September Horoscope 2023: सितंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। यह महीना अंग्रेजी कैलेंडर का 9वां महीना होता है। ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के अनुसार सितंबर का महीना बहुत ही खास रहने वाला होगा। इस माह कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे जिस कारण से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार सितंबर का महीना कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रह सकता है। वहीं कुछ राशि के जातकों को इस माह भाग्य का अच्छा साथ मिलने से उनके जीवन में सुख-समृद्धि और धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहेगी। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहेगा।  

september horoscope 2023 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष 
मेष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना जीवन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याओं का समाधान निकालने वाला साबित हो सकता है, यदि इस राशि के लोग अपने समय, ऊर्जा और संबंधों का सही तरह से उपयोग करें। महीने की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इस सिलसिले में देश-विदेश की यात्रा के योग भी बनेंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपको मनचाही सफलता को पाने के लिए कठिन परिश्रम और पूरे मन से प्रयास भी करना होगा। सितंबर के पहले सप्ताह में आपको पैसे सोच-समझकर खर्च करने होंगे, अन्यथा बाद में आपको आर्थिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती है।

महीने के दूसरे सप्ताह में आप अपने करियर-कारोबार से जुड़ा कोई साहस भरा कदम उठाने की सोचेंगे, लेकिन ऐसा करते समय आपको अपने इष्टमित्रों और शुभचिंतकों की राय को नजरंदाज नहीं करना चाहिए। मेष राशि के जातकों को इस दौरान कोई भी काम जिद या जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए अन्यथा उन्हें बाद में पछताना पड़ सकता है। यदि आप चाहते हैं कि आपको किसी कठिनाई का कामना न करना पड़े तो आपको घर और बाहर सभी जगह लोगों को मिलाकर चलना होगा।

माह के मध्य में अपनों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने का प्रयास करें। इस दौरान ननिहाल पक्ष से किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। साथ ही साथ सेहत संबंधी दिक्कत आपकी मानसिक एवं शारीरिक पीड़ा का कारण बन सकती है। मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम संबंध में बहुत सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाना चाहिए और अपने रिश्ते को मधुर बनाए रखने के लिए किसी भी समस्या को संवाद के जरिए दूर करने का प्रयास करें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
 
उपाय: प्रतिदिन हनुमंत उपासना और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।  

september horoscope 2023 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ 

वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर के महीने की शुरुआत सकारात्मक बदलाव के साथ होगी। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे तबादले या फिर नौकरी में बदलाव की कामना पूरी हो सकती है। इस दौरान आपको करियर और कारोबार में अप्रत्याशित रूप से तरक्की होती हुई नजर आएगी। आप नये स्थान व नये लोगों के संपर्क में आएंगे। जिनसे जुड़ने के बाद आपकी आय के स्रोत में इजाफा होगा। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपसी बातचीत के जरिये सुलझ सकते हैं।

सितंबर का दूसरा सप्ताह आपके जीवन से जुड़े तमाम भ्रम को दूर करने वाला रहने वाला है। इस दौरान आप अपने और पराए के बीच का भेद जान सकेंगे। आप व्यक्तिगत रिश्ते, प्रेम में आप लेन-देन का महत्व समझेंगे। माह के मध्य में आपको अपनी सेहत और संबंध दोनों का ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आपको न सिर्फ अपनों के बात-व्यवहार से बल्कि सेहत संबंध दिक्कत आने पर पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध के लिए सितंबर माह का यह समय कम अनुकूल रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान अपने लव पार्टनर की भावनाओं और अपेक्षाओं की अनदेखी बिल्कुल न करें और न ही अपने रिश्ते में कोई गलतफहमी पनपने दें। परिजन आपके प्रेम संबंध को नकार सकते हैं, जिससे आपका मन दुखी रह सकता है।

माह के उत्तरार्ध में आपको सोचे हुए काम और मनचाही सफलता को पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको इस दौरान धन के लेनदेन में सावधानी बरतने के साथ चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। प्रेम संबंध हो या पारिवारिक जीवन दोनों को सुखमय बनाने के लिए आपको अहंकार करने से बचना होगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा और उनकी चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन किसी कन्या को सफेद मिठाई खिलाकर उसका आशीर्वाद लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
september horoscope 2023 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को सितंबर माह में पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना होगा। इस माह आपको अपने ईगो को पीछे रखकर सभी को मिलाजुला कर काम करना उचित रहेगा। यदि आप ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं तो आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और आपको मनचाही सफलता बड़ी आसानी से मिल जाएगी। माह की शुरुआत में आपके आपके खर्चे आसमान छूते नजर आएंगे। आप चाहकर भी इस दौरान पैसों को खर्च होने से न रोक पाएंगे।

माह के दूसरे सप्ताह में आपको खुद के मूल्यांकन करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको कोई भी ऐसा काम करने से बचना चाहिए, जिसे करने पर आपको बाद में पछतावा महसूस हो। यदि आप कारोबार या फिर किसी योजना में धन निवेश करने की सोच रहें हैं तो जोखिम लेने से बचें और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लें। बेरोजगार लोगों को यदि इस दौरान को कोई अवसर मिलता है तो उसे हाथ से न जाने दें, अन्यथा उन्हें इसके बाद नौकरी पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

माह के मध्य में आपके कंधे पर अचानक से घर-परिवार की कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछेक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। मिथुन राशि के लोगों को सितंबर महीने में अपने संबंधों को मजबूत बनाने के लिए स्वजनों की भावनाओं का पूरा ख्याल रखना होगा और उनके लिए समय भी निकालना होगा। प्रेम संबंध हो या फिर वैवाहिक जीवन किसी भी समस्या को संवाद से सुलझाने का प्रयास करें। 

उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें और भगवान विष्णु की पूजा में प्रतिदिन नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
september horoscope 2023 september masik rashifal prediction for all zodiac signs
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क 
कर्क राशि के लिए सितंबर माह की शुरुआत थोड़ी उठा-पटक वाली रह सकती है। इस दौरान भूमि-भवन और पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको जरा ज्यादा ही भागदौड़ करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। हालंकि तमाम कठिन परिस्थितियों के बीच भी आप अपना बेस्ट देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कठिनाई भरे इस समय में आपके इष्टमित्र काफी मदद करेंगे लेकिन बावजूद इसके आपको शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रहेगी।

माह के पूर्वार्ध में जीवन से जुड़ी चुनौतियों का असर आपके स्वभाव में भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान आप आप चिड़चिड़े हो सकते हैं। आपको पूर्व में किए गये कुछ फैसलों पर पछतावा हो सकता है। यदि आप अपनी नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो आपको ऐसा करने से पहले खूब सोच-विचार या फिर अपने शुभचिंतकों की राय लेनी चाहिए। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए माह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय ज्यादा बेहतर रहने वाला है। इस दौरान आपकी कोई बड़ी डील हो सकती है, जो आपको बीते समय में हुए घाटे से उबारने में मददगार साबित हो सकती है।

माह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं आपके लिए बेहद शुभ साबित होंगी। इस दौरान अपने कार्यों में उम्मीद से ज्यादा और लाभ प्राप्त होगा। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। तीर्थाटन के योग बनेंगे। माह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। इस दौरान खर्च की अधिकता रहेगी, जिसके चलते आपको आर्थिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह महीना आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज की व्यस्तता और अन्य कारणों के चलते आप अपनी लव लाइफ के लिए कम समय निकाल पाएंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed