फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Gochar 2023: 17 सितंबर को सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Tue, 12 Sep 2023 10:15 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 12 Sep 2023 10:15 AM IST
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun to Enter Virgo Zodiac Sign Know All Zodiac Signs Impact And May Shine in Luck
surya parivartan 2023 - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर अपनी सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके बुध की कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये 17 अक्टूबर की मध्यरात्रि पश्चात 1 बजकर 29 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है, अतः कन्या राशि पर इनका गोचर अन्य सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Surya Gochar 2023 Sun to Enter Virgo Zodiac Sign Know All Zodiac Signs Impact And May Shine in Luck
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा। काफी दिनों से लंबित पड़े हुए कोर्ट कचहरी के मामले सुलझेंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सोची-समझी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। इसलिए निर्णय लेने में विलंब न करें। स्वास्थ्य विशेष करके अस्थिरोग और नेत्र विकार से संबंधित समस्या से सावधान रहें।

Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें कलश स्थापना का मुहूर्त और महत्व 
Surya Gochar 2023 Sun to Enter Virgo Zodiac Sign Know All Zodiac Signs Impact And May Shine in Luck
rashi - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए इनका गोचर किसी वरदान से कम नहीं है विशेषकर के वैज्ञानिक अथवा शोधकार्यों में लगे हुए छात्रों के लिए तो इनका प्रभाव और भी अच्छा रहेगा। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun to Enter Virgo Zodiac Sign Know All Zodiac Signs Impact And May Shine in Luck
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अधिकतर उतार चढ़ाव ही वाला रहेगा। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें और सामान भी चोरी होने से भी बचाएं। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में लाभ मिलेगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं।

Pitru Paksha 2023: कब से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत? जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां
विज्ञापन
Surya Gochar 2023 Sun to Enter Virgo Zodiac Sign Know All Zodiac Signs Impact And May Shine in Luck
rashi - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। परिवार में छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि और बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्य संपन्न होंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed