फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग सोच समझकर मिलाएं हाथ, चली जाती है सकारात्मक ऊर्जा

Wed, 18 Jun 2025 12:10 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 18 Jun 2025 12:10 PM IST
सार

आज हम बात करेंगे मूलांक 3 वाले लोगों की। जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति  माना जाता है।

विज्ञापन
Numerology mulank 3 personality people born on these dates should not shake hands with others
मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व - फोटो : Freepik.com

Numerology: अंक ज्योतिष यह मानता है कि व्यक्ति की जन्मतिथि केवल एक तारीख नहीं होती, बल्कि यह उसके स्वभाव, सोच और भाग्य के कई रहस्यों को उजागर करती है। किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर प्राप्त होने वाली एकल संख्या को 'मूलांक' कहा जाता है। आज हम बात करेंगे मूलांक 3 वाले लोगों की। जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति  माना जाता है।



मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व
मूलांक 3 के जातक स्वाभाविक रूप से बुद्धिमान और विवेकशील होते हैं। गुरु के प्रभाव से ये आध्यात्मिक होते हैं और शिक्षा के प्रति गहन रुचि होती है। ऐसे लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये लोग अक्सर सलाहकार की भूमिका निभाते हैं क्योंकि इनकी सोच साफ, दूरदर्शी और सकारात्मक होती है।

Numerology: दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते इस मूलांक के लोग, ईमानदारी से निभाते हैं हर रिश्ता
Numerology: इस मूलांक के लोग कभी नहीं देते धोखा, रिश्ते में हमेशा होते हैं ईमानदार
 


 
Numerology mulank 3 personality people born on these dates should not shake hands with others
मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व - फोटो : adobe stock

शक्तिशाली ओरा 
मूलांक 3 वालों को प्रकृति से एक विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है। कहा जाता है कि इनका ओरा अत्यंत शक्तिशाली होता है, जो दूसरों को भी प्रभावित करने की क्षमता रखता है। यही कारण है कि इन लोगों को जीवन में कई बार बिना प्रयास के भी शुभ अवसर प्राप्त होते हैं।

Numerology: मूलांक 8 वालों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं इस तारीख को जन्मे लोग

Numerology mulank 3 personality people born on these dates should not shake hands with others
हाथ मिलाने को लेकर मान्यता - फोटो : freepik

हाथ मिलाने को लेकर मान्यता
अंकशास्त्र में एक रोचक बात कही गई है कि मूलांक 3 वाले लोगों को अन्य लोगों से हाथ मिलाने से बचना चाहिए। इसका कारण यह है कि जब ये जातक किसी से हाथ मिलाते हैं, तो उनकी सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का कुछ अंश सामने वाले व्यक्ति को स्थानांतरित हो सकता है। इससे जहां दूसरे को लाभ होता है, वहीं मूलांक 3 के जातकों की ऊर्जा और आत्मबल कमजोर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Numerology mulank 3 personality people born on these dates should not shake hands with others
कैसे करें अभिवादन? - फोटो : adobe stock

कैसे करें अभिवादन?
इस वजह है कि मूलांक 3 के जातकों को सलाह दी जाती है कि अभिवादन करते समय हाथ मिलाने की बजाय नमस्ते या कोई अन्य बिना स्पर्श का तरीका अपनाएं। यदि किसी सामाजिक या औपचारिक स्थिति में हाथ मिलाना अत्यंत आवश्यक हो, तो मन ही मन ‘ॐ’ या अपने ईष्ट अथवा गुरु मंत्र का जाप करते हुए हाथ मिलाएं। इससे वे अपनी ऊर्जा की रक्षा कर सकते हैं और अनजाने में होने वाले ऊर्जा ह्रास से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Numerology mulank 3 personality people born on these dates should not shake hands with others
मूलांक 3 वालों का व्यक्तित्व - फोटो : freepik

मूलांक 3 वाले लोग ज्ञान, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा के स्रोत होते हैं। यदि वे अपनी ऊर्जा को सही दिशा में बनाए रखें और कुछ सतर्कता बरतें, तो जीवन में उन्हें सफलता, सम्मान और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त हो सकता है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, aaj ka rashifal, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro, vastu shastra and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed