फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prediction 2026: कौन से ग्रह होंगे 2026 के राजा और मंत्री? ग्रहों की दशा से जानें देश-दुनिया पर इसका असर

Wed, 31 Dec 2025 12:33 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 31 Dec 2025 12:33 PM IST
सार

New Year Prediction 2026: ग्रहों की चाल के आधार पर प्रतिवर्ष यह निर्धारित किया जाता है कि उस साल का राजा और मंत्री कौन से ग्रह होंगे। आइए जानते हैं कि साल 2026 में कौन सा ग्रह राजा रहेगा और कौन मंत्री। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसका हमारे जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन
New Year 2026 prediction planet position guru raja and mangal mantri 2026 bhavishyavani in hindi
नए वर्ष में कौन होगा राजा और कौन मंत्री? - फोटो : Amar Ujala

New Year 2026 Prediction: नया वर्ष शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ज्योतिष ग्रंथों में बताया गया है कि ग्रहों की चाल के आधार पर प्रतिवर्ष यह निर्धारित किया जाता है कि उस साल का राजा और मंत्री कौन से ग्रह होंगे। पंचांग गणना और ग्रहों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए इन दोनों पदों का चुनाव किया जाता है। जो ग्रह वर्ष के राजा और मंत्री बनते हैं, उनका प्रभाव पूरे साल की राजनीतिक गतिविधियों, प्राकृतिक परिस्थितियों, अर्थव्यवस्था और सामाजिक वातावरण पर गहराई से पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2026 में कौन सा ग्रह राजा रहेगा और कौन मंत्री। साथ ही यह भी जानेंगे कि इसका हमारे जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।



Silver Benefits: कल्पना से भी अधिक लाभ देता है चांदी, ग्रह दोष से लेकर मानसिक स्वास्थ को करता है दुरुस्त


 
New Year 2026 prediction planet position guru raja and mangal mantri 2026 bhavishyavani in hindi
2026 के राजा और मंत्री - फोटो : adobe stock

ज्योतिषीय दृष्टि से साल 2026 में ग्रहों का स्वरूप काफी निर्णायक रहने वाला है। यही कारण है कि कई ज्योतिष विशेषज्ञ इस वर्ष को बदलावों से भरा समय मान रहे हैं। पंचांग गणना के अनुसार 2026 में गुरु वर्ष के राजा और मंगल मंत्री होंगे। गुरु का सशक्त प्रभाव धार्मिक आयोजनों में वृद्धि का कारण बनेगा, जबकि मंगल का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव और अशांति की स्थितियां पैदा कर सकता है।

New Year 2026 prediction planet position guru raja and mangal mantri 2026 bhavishyavani in hindi
गुरु के राजा होने का प्रभाव - फोटो : adobe stock

गुरु के राजा होने का प्रभाव
2026 में गुरु के राजा बनने से मंगल की तीव्रता में कुछ संतुलन आने की संभावना है। ऐसे में आध्यात्मिकता, शिक्षा और धर्म से जुड़ी गतिविधियों में वृद्धि देखने को मिलेगी। देश और दुनिया में धार्मिक यात्राएं व बड़े आयोजन विशेष रूप से प्रबल रहेंगे। न्याय, धर्म और सामाजिक सुधारों की दिशा में सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है। इसके अलावा आर्थिक क्षेत्र में धीमी लेकिन स्थिर प्रगति भी देखी जा सकती है, जिससे लोगों में विश्वास और सकारात्मकता बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2026 prediction planet position guru raja and mangal mantri 2026 bhavishyavani in hindi
मंगल के मंत्री होने का प्रभाव - फोटो : adobe

मंगल के मंत्री होने का प्रभाव
मंगल को अग्नि तत्व का ग्रह माना जाता है। ऐसे में इसके मंत्री बनने से वर्ष 2026 में उग्रता, साहस और संघर्ष की प्रवृत्तियां बढ़ सकती हैं। राजनीति में बड़े उतार-चढ़ाव और तीखी हलचलें देखने को मिलेगी। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद, युद्ध जैसी परिस्थितियों की भी संभावना दिखाई दे रही है। सेना, ऊर्जा और सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में गतिविधियां तेज होंगी। 

विज्ञापन
New Year 2026 prediction planet position guru raja and mangal mantri 2026 bhavishyavani in hindi
मंगल के मंत्री होने का प्रभाव - फोटो : adobe

इसके अलावा मौसम में अत्यधिक गर्मी व सूखे का असर भी देखने को मिल सकता है। दुनिया के कई हिस्सों में अचानक घटने वाली अप्रिय घटनाएं और अस्थिरता की स्थिति बनी रह सकती है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed