Chandi Pehenne Ke Fayde: हिंदू परंपरा में सोने को अत्यंत पवित्र और मंगलकारी धातु माना गया है। चांदी के बारे में लोग अधिक नहीं जानते हैं। चांदी के ज्योतिषीय और स्वास्थ्य संबंधी गुण कई मामलों में सोने से भी अधिक प्रभाव डालते हैं। माना जाता है कि जिन घरों में चांदी की वस्तुएं मौजूद रहती हैं, वहां सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और सुख-सौभाग्य का वास होता है। चांदी का उपयोग मनुष्य के जीवन में स्थिरता, शांति और समृद्धि लाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार चांदी का उद्गम भगवान शिव के नेत्रों से माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार इसका सीधा संबंध चंद्रमा से स्थापित है, जो मन और भावनाओं का कारक माना जाता है। इसी कारण चांदी धारण करने से मन की अशांति कम होती है, मानसिक स्थिरता बढ़ती है और जल तत्व संतुलित रहता है। इसका प्रभाव कफ दोष पर भी देखा जाता है, जिससे शरीर में ठंडक और ताजगी का अनुभव होता है। आइए जानते हैं कि चांदी पहनने से व्यक्ति को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।
Grah Dosh Upay: जल उपाय से ग्रह होंगे शांत, पानी से हर समस्या का होगा आसानी से समाधान
Mulank 1 Love Life: प्यार के लिए दुनिया बदलने की क्षमता रखते हैं मूलांक 1 वाले लोग, जानें कैसा होता है इनका प्रेम जीवन
2 of 5
चंद्रमा को करता है मजबूत
- फोटो : उज्जवल गुप्ता
चंद्रमा को करता है मजबूत
ग्रहों की दृष्टि से देखा जाए तो चांदी पहनने से चंद्रमा से जुड़े दोष कम होते हैं। इससे विचारों में स्पष्टता आती है, मनोबल मजबूत होता है और तनाव कम होता है। इतना ही नहीं चांदी शुक्र ग्रह को भी मजबूत करने में सहायक मानी जाती है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में सौंदर्य, आकर्षण और रचनात्मकता बढ़ती है। सोने की तुलना में चांदी किफायती होने के साथ-साथ अधिक उपयोगी भी है, इसलिए इसे हर वर्ग के लोग सहजता से अपना पाते हैं।
3 of 5
इन बीमारियों से मिलती है राहत
- फोटो : adobe stock
इन बीमारियों से मिलती है राहत
स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी चांदी को अत्यंत लाभकारी माना गया है। चांदी प्राकृतिक तौर पर एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होती है, जो शरीर में जमा विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसके कारण त्वचा में निखार आता है और चेहरे पर स्वाभाविक चमक बनी रहती है।
4 of 5
इन बीमारियों से मिलती है राहत
- फोटो : adobe stock
कईअध्ययनों में यह भी पाया गया है कि चांदी की अंगूठी पहनने से अर्थराइटिस से होने वाली सूजन, दर्द और अकड़न में राहत मिलती है। चांदी रक्त संचार को बेहतर बनाने में भी सहायता करती है। इसके नियमित उपयोग से थकान कम होती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यही कारण है कि आज भी चांदी को शुद्धता, स्वास्थ्य और शुभ फल देने वाली धातु माना जाता है।
5 of 5
इन बीमारियों से मिलती है राहत
- फोटो : adobe stock
चांदी न केवल ज्योतिषीय रूप से प्रभावशाली है बल्कि स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभदायक है। इसलिए इसे एक स्वास्थ्य-वर्धक धातु के रूप में भी अपनाया जाता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।